Bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बुल्डोजर ने एक विवाहिता को उसकी ससुराल पहुंचा। चौंकिए नहीं, मामला सही है। विवाहिता के ससुराल वालों ने उसे अतिरिक्त दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया था। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस उसे ससुराल पहुंचाने के लिए गई थी, लेकिन ससुराल वालों ने घर का गेट नहीं खोला। हार कर पुलिस ने मौके पर बुल्डोजर बुला लिया, जिसके बाद खौफ खाए ससुराल वालों ने बहू का गृहप्रवेश कराया।
मार्ट 2017 में हुई थी शादी, उसके बाद घर से निकाल दिया
मामला बिजनौर जिले का है। हल्दौर क्षेत्र के गांव हरिनगर के रहने वाले हरी सिंह ने मार्च 2017 में अपनी बेटी नूतन मलिक की शादी रोबिन नाम के युवक से की थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि शादी में उसने काफी दहेज दिया था। कुछ समय तक ससुराल वाले ठीक रहे, लेकिन बाद में अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मायके वाले यह दहेज नहीं दे पाए तो उन्होंने नूतन को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके चली गई। मायके वालों ने कोर्ट केस किया।
बिजनौर कोर्ट का फैसला भी नहीं माना ससुराल वालों ने
बिजनौर की जिला कोर्ट ने पीड़िता के हक में आदेश दिया, लेकिन ससुराल वालों ने इस आदेश को भी नहीं माना। इसके बाद पीड़िता और उसके पिता हाईकोर्ट पहुंचे। हाईकोर्ट में जज ने बिजनौर पुलिस और प्रशासन को विवाहिता की सुरक्षा और उसे ससुराल पहुंचाने का आदेश जारी किया। इसके बाद बिजनौर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी नूतन को साथ लेकर उसकी ससुराल पहुंचे। घंटों की माथापच्ची के बाद भी ससुराल वालों ने गेट नहीं खोला।
बुल्डोजर को देख खौफ में आए ससुराल वाले
इसके बाद पुलिस ने हारकर मौके पर बुल्डोजर बुला लिया। अंतिम चेतावनी दी गई। वहीं बल्डोजर को देखकर ससुराल वाले भी खौफ खा गए। उन्होंने तत्काल घर के गेट खोल दिए। इसके बाद नूतन को पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराते हुए ससुराल में प्रवेश कराया।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
20 mins ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
44 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
11 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
15 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines