Bijnor Lover Beaten by Girl Father: एक युवती ने शादी करने के बहाने प्रेमी को बुलाया और उसके साथ मारपीट की। युवती के परिजनों ने न सिर्फ प्रेमी की पिटाई की बल्कि उसे जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में जुलूस भी निकाला। मामला यूपी के बिजनौर जिले के नगीना क्षेत्र का है। मामले में फिलहाल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जूतों की माला डाल पूरे गांव में घुमाया
बिजनौर नगीना क्षेत्र के हरगांव की युवती ने प्रेमी को शादी की बात करने का झांसा देकर पहले अपने घर बुलाया था। जैसे ही युवती का प्रेमी वहां पहुंचा तो उसके परिजनों ने धावा बोल दिया। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई भी की। इतना ही नहीं उन्होंने गले में जूतों की माला डाली और पूरे गांव में जुलूस निकलवाया।
https://twitter.com/Sanjay_M_1/status/1699373376379510934
पुलिस ने दर्ज कराई शिकायत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक का नाम तरूण कुमार है। 2 सितंबर को हरगांव की उसकी प्रेमिका शालू सैनी ने फोन कर शादी की बात करने के लिए बुलाया था। जब तरूण गांव पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद शालू के पिता और उसके भाईयों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
2 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
4 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
4 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
6 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines