Zakia Afaque Islamia PG College Tughlaq Decree: बिहार के सीवान जिले के इस्लामिया कॉलेज का तुगलकी फरमान सामने आया है। कॉलेज की ओर से फरमान जारी कर कहा गया है कि अगर छात्र-छात्राओं को एक साथ बैठे देखा गया, उन्हें हंसी मजाक करते हुए पाया गया, तो उनका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा।
मामला सीवान के अहमद गनी ‘जकिया अफाक इस्लामिया पीजी कॉलेज’ का है। प्रिंसिपल की ओर से जारी एक नोटिस में कहा गया है कि कॉलेज कैम्पस में अगर कोई छात्र-छात्रा एक साथ बैठे दिखे, या फिर हंसी-मजाक करते पाए गए तो उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।
कॉलेज के प्रिंसिपल इदरीश आलम की ओर से जारी फरमान में लिखा है- सूचित किया जाता है कि अगर लड़के-लड़कियों को एक साथ बैठे या फिर हंसी-मजाक करते पाया गया तो उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।
आखिर प्रिंसिपल को क्यों जारी करना पड़ा ये फरमान?
दरअसल, इस्लामिया कॉलेज में पिछले दिनों दो छात्राओं के बीच एक लड़के को लेकर मारपीट हुई थी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। कहा जा रहा है कि इसी घटना को लेकर ये फरमान जारी किया गया है।
वहीं, कॉलेज की ओर से जारी तुगलकी फरमान के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रिंसिपल की सफाई भी आ गई। सफाई में प्रिंसिपल ने कहा कि कुछ बुरे तत्व कॉलेज परिसर में आ जाते हैं, जिससे विषम परिस्थितियां पैदा होती हैं। इस तरह के बेड एलिमेंट्स को रोकने के लिए ये कदम उठाया गया है।
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
13 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
17 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines