छपरा- बिहार के छपरा में एक युवक को इश्क करना भारी पड़ गया। प्यार के बदले में उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। मोहब्बत में मिस्ट्री मर्डर का ये मामला छपरा के सहजीतपुर थाना के बंगाली पट्टी गांव से सामने आया है। यहां एक प्रेमी को उसकी माशूका के घरवालों ने धोखे से बुलाया और फिर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को जमीन में दफन कर दिया। अब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है।
बंगाली पट्टी गांव का मामला
दरअसल, छपरा के बंगाली पट्टी गांव में रहने वाला कुणाल सिंह गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था। जब वह बीते शुक्रवार को रहस्यमयी तरीके से गायब हुआ तो परिजन परेशान हुए। कुणाल के परिजनों ने उसकी तलाश की तो पता चला कि लड़की भी उसके साथ गायब है। लिहाजा पूरे गांव में प्रेमी-प्रेमिका के फरार होने की अफवाह फैल गई।
ऐसे हुआ खुलासा
मामला तब सामने आया जब लड़की के परिजनों ने थाने में उसके गुम होने का कोई केस दर्ज नहीं कराया। इस पर लड़के के परिजनों को शक हुआ और उन्होंने कुणाल की तलाश तेज कर दी। परिजनों को किसी ने बताया कि कुणाल की लाश नहर किनारे दफन है। पुलिस की मदद से जब वहां खुदाई की गई तो उसका शव बरामद हुआ। जिसे देख सभी सन्न रह गए। उधर शव मिलने के बाद प्रेमिका और उसके परिजन फरार हो गए हैं।
मृतक के पिता ने लगाए ये आरोप
मृतक कुणाल के पिता कामेश्वर सिंह ने लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता के मुताबिक कुणाल ने आखिरी बॉल अपनी प्रेमिका को ही किया था। एसपी गौरव मंगल ने बताया कि इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव बरामद हुआ है, जिसे हत्या के बाद जमीन में दबा दिया गया था।
ये भी पढ़ें: छुट्टी के दिन फाॅर्म चेक करने के बहाने बुलाया स्कूल, केबिन में ले जाकर… फिर जो हुआ
आखिरी कॉल प्रेमिका को किया था
कुणाल शुक्रवार को अचानक गायब हुआ था। मामले के 2 दिन बार उसकी प्रेमिका ने ही कुणाल के परिवार को कॉल पर उसकी हत्या की जानकारी दी। लड़की ने बताया कि हम लोग कहीं भागे नहीं है। आपके बेटे को मेरे परिवार के लोगों ने मार डाला है। शव नहर के पास दफन है।
धोखे से बुलाकर की हत्या
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की के परिजनों ने कुणाल को धोखे से बुलाकर उसकी जान ले ली। इसके बाद उसे नहर के पास दफना दिया। मृतक के परिजनों का दावा है कि कुणाल का आखिरी कॉल उसकी प्रेमिका को ही गया था।
दोनों परिवार अफेयर के खिलाफ थे
जानकारी के अनुसार, कुणाल और उसकी प्रेमिका के बीच करीब 7 साल से अफेयर था। कुछ महीने पहले दोनों परिवारों के बीच अनबन भी हुई थी। दोनों परिवार प्रेमी जोड़े के अफेयर के खिलाफ थे।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
5 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
6 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
9 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
23 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines