Youth Cut Power Supply For Misdeed: बिहार में एक शख्स ने विवाहिता से रेप के लिए पहले गांव की बिजली काट दी। अंधेरा होने के बाद आरोपी विवाहिता के घर में घुस गया। इसके बाद पिस्टल की नोंक पर महिला से रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना भागलपुर के नौगछिया इलाके की है।
वारदात के बाद आरोपी को गांव के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, 20 साल के आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम देने के लिए गांव में लगे ट्रांसफर्मर से बिजली काट दी थी। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब बुधवार को घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने दी ये जानकारी
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने कहा कि आरोपी अरुण मंडल उर्फ बोंगा शुक्रवार की रात उसके घर पहुंचा। उसने पिस्टल दिखाकर पहले धमकाया, फिर मेरे साथ दुष्कर्म किया। उधर, महिला की शिकायत पर पुलिस ने IPC की धारा 452 (घर में अतिक्रमण), 376 (बलात्कार), 323 (चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
नौगछिया एसपी ने क्या जानकारी दी?
नौगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि महिला की ओर से शिकायत मिलने के बाद आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले गांव की बिजली काट दी थी। बिजली कटने के बाद गांव में अंधेरा हो गया, जिसके बाद आरोपी विवाहिता के घर पहुंचा था।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने गांव की बिजली इसलिए काटी थी, ताकि कोई उसे पहचान न सके। आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए साथ में पिस्टल भी ले गया था जिसे दिखाकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल बरामद कर लिया है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines