बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट।
Nitish Kumar controversial statement: सीएम नीतीश कुमार इन दिनों बिहार की यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान वे नए-नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा भी कर रहे हैं। शनिवार को बेगूसराय में उन्होंने जीविका दीदियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के पहनावे और उनमें आए बदलाव को लेकर चर्चा की। उनकी इस टिप्पणी के बाद वहां मौजूद कुछ लोग एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे। इस बीच आरजेडी सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा और उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाए हैं।
बेगूसराय में सीएम ने जीविका दीदियों से बातचीत करते हुए कहा पहले कोई लड़की कपड़े पहनती थी…अब कितना बढ़िया हो गया है। सब कितना अच्छा कपड़ा पहनती हैं। सीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, बोलती कितनी बढ़िया हैं। पहले नहीं बोल पाती थी। बहुत अच्छा है। जहां भी जाते हैं जीविका दीदी का दर्शन करते हैं। इस दौरान विजय कुमार चौधरी और सम्राट चौधरी भी इस टिप्पणी से असहज दिखे।
महिलाओं ने कपड़े उतारे
इधर बेगूसराय में उनके बयान को लेकर विरोध शुरू हो गया है। आज बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं सड़कों पर उतरी और अपने कपड़े उतार कर (सांकेतिक विरोध प्रदर्शन) सीएम नीतीश के पुतले को पहना दिए। इस दौरान महिलाओं ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला भी फूंका। महिलाओं ने कहा कि सीएम नीतीश आए दिन इस प्रकार का बयान देते रहते हैं। इस प्रकार के बयान से महिलाएं अपमानित हो रही है। वो एक तरफ नारी सम्मान की बात करते हैं दूसरी और अमर्यादित टिप्पणी कर महिलाओं को अपमानित कर रहे हैं। विरोध कर रही महिलाओं ने कहा सीएम नीतीश का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। अब उन्हें इस्तीफा देकर इलाज और आराम करना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः CM नीतीश कुमार के बयान पर भड़की लालू यादव की बेटी रोहिणी; बोलीं- उनसे हमें कोई उम्मीद नहीं
सारण में भी दे चुके विवादित बयान
इससे पहले सारण में सीएम ने जीविका दीदियों से बातचीत में कहा था कि हम सभी को माता ने ही पैदा किया है। इस टिप्पणी के बाद भी मंत्री विजय कुमार चौधरी और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी असहज दिखे थे। लालू यादव की पार्टी आरजेडी नीतीश कुमार की यात्रा पर सवाल उठा रही है। आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा नीतीश कुमार यात्रा नहीं बल्कि आंख सेंकने जा रहे हैं। वहीं तेजस्वी ने कहा सीएम की तबियत ठीक नहीं है, उन्हें आराम की जरूरत है, वे थक गए हैं।
ये भी पढ़ेंः Bihar: काम न आई मंत्री की हेकड़ी, एसपी के सामने घुटनों पर बैठा ‘दबंग भाई’…
संबंधित खबरें
बेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
19 hrs agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
1 day agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
1 day agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
2 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
3 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
3 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
4 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
4 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
4 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines