Woman Slits Throat of father in law For Objecting illegal relationship in Bihar: बिहार से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने ससुर की गला काट कर हत्या कर दी। मामले की जानकारी होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला अवैध संबंधों में थी। ससुर ने उसे उसके प्रेमी के साथ देख लिया था।
पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के कटिहार जिले का है। यहां मरने वाले शख्स की पहचान 55 वर्षीय मोहम्मद तस्लीम के रूप में की गई है। पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली कि तस्लीम की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि किसी ने बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या की है। जांच में में सामने आया कि बहू ने ही ससुर को मौत के घाट उतारा है। इसके बाद पुलिस ने महिला समेत 3 लोगों की गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ेंः ‘7 दिन में जिंदा कर दूंगा’…गले पर पैर रख साधना का नाटक, तांत्रिक ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला
तस्लीम को हो गई अवैध संबंधों की भनक
पुलिस ने बताया कि तस्लीम की बहू के साथ आलिम नाम के शख्स के साथ अवैध संबध थे। वह रात में महिला से मिलने के लिए आता था। इसी दौरान तस्लीम को किसी तरह से भनक लग गई। तस्लीम ने बहू के अवैध संबंधों को विरोध किया, लेकिन ये बात बहू और उसके प्रेमी को नागवार गुजरी। इसी बात को लेकर रविवार रात को बहू और उसके प्रेमी ने एक अन्य के साथ मिलकर तस्लीम की गर्दन काट डाली और शव को वहीं फेंक दिया।
यह भी पढ़ेंः मायके से पैसा नहीं मांगा तो ले ली जान, मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
महिला समेत ये आरोपी गिरफ्तार
हत्या की सूचना पर कोलासी थाना पुलिस पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने मोहम्मद अलीम, मोहम्मद अकमल और जमीला खातुन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
16 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
16 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
20 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines