चाची की मोहब्बत में दीवाना हुआ भतीजा; देखता रह गया चाचा, अनोखा हुआ नतीजा

Woman Ran Away With Nephew In Katihar

Woman Ran Away With Nephew In Katihar

Woman Ran Away With Nephew In Katihar: बिहार के कटिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चाची अपने भतीजे के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं चाची अपने साथ जेवरात और प्राॅपर्टी के कागजात भी ले गई। चाची के इस नायाब खेल से चाचा भी दंग रह गए और फिलहाल वे खून के आंसू रो रहे हैं।

यह है मामला

यह हैरान कर देने वाला मामला कटिहार के पूरनपुर थाना क्षेत्र के जौनियां गांव का है। यहां अफाक आलम थाने पहुंचे तो उनका केस सुनकर पुलिस भी चकित रह गई। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी भतीजे के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं वह अपने साथ घर में रखे 50 हजार रुपए और घर की रजिस्ट्री के कागजात भी ले गई। युवक की बाइक भी उसकी पत्नी के नाम पर ही थी।

युवक बोला- मुझे मेरी पत्नी वापस चाहिए

युवक फिलहाल पुलिस से इंसाफ की मांग कर रहा है। पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी पत्नी और भतीजे के बीच कब प्रेम पनप गया उसकी उसे भनक तक नहीं लगी। इसके बाद उसकी पत्नी भतीजे के साथ फरार हो गई। युवक ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में यह मांग की है कि उसकी पत्नी उसे वापस चाहिए और भतीजे को पकड़कर जेल में डाल दिया जाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ