---विज्ञापन---

बिहार angle-right

महिला का उतारा गया बुर्का तो हैरत में पड़ी पुलिस, तुरंत किया गिरफ्तार

बिहार के कटिहार में बुर्का पहनकर शराब तस्करी कर रही महिला गिरफ्तार हुई है। 9 लीटर अंग्रेजी शराब उसके पास से बरामद हुआ है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

बिहार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां बुर्का पहनी एक महिला की जब जांच की गई, तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इसके बाद उस महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बुर्का पहने महिला की तलाशी ली जा रही है। जांच के दौरान जो सामने आया, उसे देखकर पुलिस भी चौंक गई।

दरअसल, यह पूरा मामला बिहार के कटिहार जिले का है। कटिहार के उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने एक महिला को शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। इस महिला ने तस्करी के लिए जो तरीका अपनाया था, उसने अधिकारियों को भी चौकन्ना कर दिया। जांच में पता चला कि बुर्का पहनी महिला का नाम संध्या देवी है।

---विज्ञापन---

ट्रेन से यात्रा कर रही थी महिला 

अधिकारियों को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के कुमेदपुर से संध्या देवी नाम की एक महिला ट्रेन में बुर्का पहनकर यात्रा कर रही है और उसके पास 9 लीटर अंग्रेजी शराब है। सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग सतर्क हो गया और मनिया स्टेशन के पास महिला कांस्टेबल ने उस महिला को पकड़ लिया।

यहां देखें वीडियो


जब उसकी तलाशी ली गई, तो सभी हैरान रह गए। महिला ने अपने कपड़ों के अंदर शराब के टेट्रा पैक टेप से चिपकाकर छिपा रखे थे और ऊपर से बुर्का पहन लिया था ताकि किसी को शक न हो। लेकिन उसकी यह चालाकी काम नहीं आई और अंततः वह पकड़ ली गई। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

---विज्ञापन---

बिहार में शराबबंदी लागू

बिहार में अप्रैल 2016 से शराब पर पूरी तरह पाबंदी है। इसके बावजूद बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की जाती है। कई बार जहरीली शराब के सेवन से लोगों की जान भी जा चुकी है। खासकर त्योहारों के समय जैसे होली में, कई मौतें दर्ज की गई हैं। आंकड़ों के अनुसार 2016 से 2024 के बीच 200 से कम लोगों की मौतें दर्ज की गईं, हालांकि असल संख्या इससे कहीं अधिक मानी जा रही है।

First published on: Apr 18, 2025 04:20 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola