Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को हुए दूसरे और आखिरी चरण के मतदान संपन्न हो गए हैं. पहले चरण की तरह दूसरे चरण की वोटिंग में भी बिहार की जनता ने रिकॉर्ड तोड़ मतदान किया. मंगवाल की शाम 6 बजे वोटिंग खत्म होने के बाद 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर 68.52 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. इसके साथ ही बिहार में अब मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई, जिसके बाद एग्जिट पोल्स के भी नतीजे सामने आने लगे. सामने आए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार में वापसी की भविष्यवाणी की गई है, जबकि महागठबंधन को 100 से 105 सीटें ही मिलती दिखाई दे रही हैं.
बिहार में हुई रिकॉर्ड वोटिंग
बिहार में 6 नवंबर को 121 सीटों पर हुए पहले चरण के मतदान में भी रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई थी, जिसके लिए विपक्ष ने भी जनता का आभार जताया. पहले चरण की वोटिंग में 64.66 प्रतिशत वोट डाले, जो पिछली 2020 के विधानसभा चुनाव से 7.37 प्रतिशत अधिक था. मंगलवार को मतदान समाप्त होने के बाद जारी सर्वे के अनुसार, एनडीए को 130 से 160 सीटें मिल सकती हैं. वहीं महागठबंधन को सिर्फ 70 से 100 सीटों के बीच रुकने का अनुमान है. ‘पीपल पल्स’ सर्वे में एनडीए को 133-159 सीटें, महागठबंधन को 75-101 सीटें, जन सुराज को 0-5 और अन्य दलों को 2-8 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.
पोल के नतीजों से एनडीए में जश्न
दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए 145 से 160 सीटें जीत सकता है. महागठबंधन को 73-91 सीटें और अन्य को 5-10 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि जन सुराज का खाता न खुलने की बात कही गई है. वहीं, डीवीसी रिसर्च ने एनडीए को 137-152 सीटें और महागठबंधन को 83-98 सीटों के बीच बताया है. जन सुराज को 2-4 और अन्य को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. दूसरे चरण में कटिहार, पूर्णिया, सुपौल और पूर्वी चंपारण जैसे जिलों में भी भारी मतदान देखने को मिला.
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
9 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines