Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि प्रदेश में 6 नवंबर को पहले चरण और 11 नवंबर को दूसरे चरण में विधानसभा चुनाव होंगे. 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.
इस बार चुनाव आयोग ने प्रति पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या को 1200 तक सीमित करने, सभी बूथ पर वेबकास्टिंग करने समेत EVM पर प्रत्याशियों की कलर फोटो तक करीब 17 नए प्रयोग किए हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने साफ कहा कि चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है, इसी बीच सत्ताधारी NDA गठबंधन में सीट बंटवारे को अंतिम रूप देती दिखाई पड़ रही है.
हाल ही में बीजेपी बिहार प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और जनता दल यूनाइटेड के ललन सिंह से मीटिंग की है. जल्द ही एनडीए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकता है. बता दें बिहार में कुल 243 विधानसभा हैं.
ये बन रहे नए समीकरण, आधिकारिक ऐलान का इंतजार
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक NDA की एकजुटता को मजबूत करने के लिए मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और अन्य सहयोगियों के साथ बातचीत में 102:101 (JDU:BJP) का फॉर्मूला पर विचार किया जा रहा है. सहमति बनने पर इसे रणनीति को सार्वजनिक करते हुए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा.
विकास और सुशासन के मुद्दों पर जोर दे रहा है NDA
बीते दिनों धमेंद्र प्रधान ने उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की थी. इसके अलावा पटना में डेरा डालना और अमित शाह की यात्रा से संकेत मिलता है कि NDA विपक्षी महागठबंधन को कड़ी टक्कर देने को तैयार है और नए समीकरण बना रही है. उधर, RJD-कांग्रेस गठबंधन ने आयोग के ऐलान पर सतर्कता बरतने का आह्वान किया है, जबकि NDA विकास और सुशासन के मुद्दों पर जोर दे रहा है.
जातिगत समीकरण, युवा मतदाताओं की भूमिका और महिलाओं के लिए आरक्षण जैसे मुद्दे होंगे निर्णायक
बिहार चुनावी मैदान में जातिगत समीकरण, युवा मतदाताओं की भूमिका और महिलाओं के लिए आरक्षण जैसे मुद्दे निर्णायक साबित होंगे. बिहार चुनाव 2025 न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए मील का पत्थर साबित होंगे. क्या NDA अपनी लय बरकरार रख पाएगा या विपक्ष उलटफेर करेगा? आने वाले दिनों में यह साफ होगा. आइए आपको बिहार में चुनावी समर का ताजा हाल बताते हैं. जन सुराग पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है.
ये भी पढ़ें: तेज प्रताप की ‘जन शक्ति’ में कितना ‘दम’, क्या यादव बाहुल्य क्षेत्रों में RJD को देगी झटका?
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
8 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
9 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines