Bihar Triple Murder Case: बिहार में तीन मर्डर होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला प्रेम-प्रसंग का था, जिसकी वजह से गुस्साए पति ने पत्नी और उसके दो प्रेमियों की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के सुगांव डीह गांव निवासी अखिलेश प्रसाद की पत्नी स्मिता देवी और उसके प्रेमी फुलवरिया गांव निवासी ऋषभ कुमार के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऐसे हुआ खुलासा
ऋषभ के पिता ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान नेपाल के नारायण घाट चितवन के एक घर से दो बोरे बरामद हुए, जिन्हे खोलने पर उसमे से दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए। गुमशुदगी की शिकायत पर ऋषभ के पिता ने दोनों शवों की पहचान की थी। वहीं मृत महिला के पति अखिलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने गुनाह कबूल लिया।
यह भी पढ़े: New Year 2024: न्यूजीलैंड में नए साल का स्वागत, Sky Tower का अद्भुत नजारा आया सामने
प्रेम संबंध की वजह से की हत्या
आरोपी अखिलेश ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी के दो व्यक्तियों से प्रेम संबंध थे। उसकी पत्नी उसे छोड़कर ऋषभ के साथ नेपाल के चितवन में रहने लगी थी, जिसकी वजह से उसने तीनों को जान से मारने की प्लानिंग बताई। उसने 23 अक्टूबर को रितेश को बहाने से बुलाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को ऋषभ के मामा के गांव में दबा दिया। रितेश को मारने के बाद वह चितवन गया और मौका मिलते ही उसने ऋषभ और अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
यह भी पढ़े: बिहार में कश्मीर जैसी सुंदरता, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व मोह लेगा मन, देखें तस्वीरें
हत्या का मामला दर्ज
ऋषभ के पिता की तहरीर और सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अखिलेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बिहार पुलिस ने बताया कि रितेश का शव अभी तक बरामद नहीं हो पाया है।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
8 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
11 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines