पत्नी के 2 मर्दों से थे अवैध संबंध, गुस्साए पति ने रची ऐसी खौफनाक साजिश, तीनों की मिली लाशें
Bihar Triple Murder Case: पत्नी के अवैध संबंध से गुस्साए पति ने दोनों प्रेमियों को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की भी हत्या कर दी।
Edited By Swati Pandey

Edited By Swati Pandey

Bihar Triple Murder Case: बिहार में तीन मर्डर होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला प्रेम-प्रसंग का था, जिसकी वजह से गुस्साए पति ने पत्नी और उसके दो प्रेमियों की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के सुगांव डीह गांव निवासी अखिलेश प्रसाद की पत्नी स्मिता देवी और उसके प्रेमी फुलवरिया गांव निवासी ऋषभ कुमार के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऋषभ के पिता ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान नेपाल के नारायण घाट चितवन के एक घर से दो बोरे बरामद हुए, जिन्हे खोलने पर उसमे से दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए। गुमशुदगी की शिकायत पर ऋषभ के पिता ने दोनों शवों की पहचान की थी। वहीं मृत महिला के पति अखिलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने गुनाह कबूल लिया।
आरोपी अखिलेश ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी के दो व्यक्तियों से प्रेम संबंध थे। उसकी पत्नी उसे छोड़कर ऋषभ के साथ नेपाल के चितवन में रहने लगी थी, जिसकी वजह से उसने तीनों को जान से मारने की प्लानिंग बताई। उसने 23 अक्टूबर को रितेश को बहाने से बुलाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को ऋषभ के मामा के गांव में दबा दिया। रितेश को मारने के बाद वह चितवन गया और मौका मिलते ही उसने ऋषभ और अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
ऋषभ के पिता की तहरीर और सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अखिलेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बिहार पुलिस ने बताया कि रितेश का शव अभी तक बरामद नहीं हो पाया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: