Reel के लिए कातिल बनी पत्नी, यूजर्स बोले- Next लेवल के हैं बिहार के लोग

Wife Murdered Husband For Reels in Bihar: रील बनाने का ऐसा जुनून छाया कि पति ने रोका तो उसे जान से मार दिया। वारदात में मां-बाप ने भी बेटी का साथ दिया।

Wife Murdered Husband For Reels

रील के लिए पति को मार डाला

Wife Murdered Husband For Reels in Bihar: आज के डिजिटल युग में जहां लोग इंटरनेट की मदद से बड़े-बड़े काम कर रहे हैं, वहीं आधे से ज्यादा लोग सोशल मीडिया पर Reel बना रहे हैं। क्या आप कभी मानेंगे कि रील की वजह से हत्या जैसे संगीन अपराध भी हो सकते हैं। जी हां, बिहार के बेगुसराय में रील की वजह से व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। इस व्यक्ति तो मौत के घाट उतारने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसकी अपनी पत्नी और उसके मां-बाप हैं। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके परिवार वालों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

यह है पूरा मामला 

वारदात बेगुसराय के खोदाबंदपुर थानाक्षेत्र के फफौत गांव में अंजाम दी गई। मृतक की पहचान महेश्वर कुमार राय के रूप में हुई है। आरोपी पत्नी की पहचान रानी कुमारी के तौर पर हुई है। मृतक समस्तीपुर जिला के नरहन गांव का रहने वाला है और कोलकाता में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह बिहार आया था। रानी को रील्स बनाने का बहुत शौक है, लेकिन महेश्वर को पत्नी का रील बनाना पसंद नहीं था। अक्सर इस बात को लेकर उनके बीच लड़ाई होती रहती थी। महेश्वर के मना करने के बाद भी रानी रील बनाया करती थी। जब महेश्वर कोलकाता से वापस आया, उस वक्त रानी अपने मायके फफौत में थी। महेश्वर भी कोलकाता से सीधे फफौत पहुंच गया। यहां एक बार फिर रील को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसमें रानी के घर वाले भी शामिल हो गए। मृतक के परिवार का आरोप है कि रानी और उनके परिवार वालों ने गला दबाकर महेश्वर को जान से मार डाला।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

यह खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। हर कोई कातिल पत्नी को बुरा-भला बोल रहा है। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर सामने आई, यूजर्स कमेंट करने लगे। एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए यह तक कह दिया कि बिहार के लोग नेक्स्ट लेवल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ