सुनसान कमरे में जीजा के साथ थी साली; रोमांच चरम पर था और ऊपर से आ गई घर वाली, फिर...
Edited By Balraj Singh

Edited By Balraj Singh

Wife Caught Husband, मुजफ्फरपुर: ‘हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था, मेरी किश्ती जहां डूबी वहां पानी कम था..!!’ मिर्जा गालिब की शायरी की ये दो लाइनें, जिंदगी का बहुत बड़ा मतलब समझाती हैं। अक्सर आदमी को अपने ही धोखा देते हैं। हमें ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए, नहीं तो फिर ये तो अपना काम कर ही देंगे। हाल ही में कुछ ऐसी ही एक कहानी सामने आई है। कहानी अवैध संबंधों की है। अब आप सोच रहे होंगे कि अपराध की घटना का शायरी से क्या ताल्लुक? अपने इस सवाल का जवाब आपको खुद ही मिल जाएगा। जानें क्या है यह घटनाक्रम…
मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। बीते दिन एक औरत एक कार्टन फैक्ट्री में एक कमरे के दरवाजे पर दस्तक देती है। उसके साथ पुलिस भी थी। इसके बाद हंगामा तो उस वक्त हो गया, जब कमरे के अंदर मौजूद एक आदमी ने सामने का दरवाजा खोलने की बजाय एक औरत के साथ दूसरी तरफ लगते दरवाजे से पड़ोसी की छत पर छलांग लगा दी। अब पैर में चोट तो लगना लाजमी था। थोड़ी-बहुत चोट दोनों को लगी है। इसके बाद न सिर्फ पड़ोसियों को फ्री का मसाला मिल गया, बल्कि सूचना पाकर परिवार के और लोग भी पहुंच गए।
जहां तक यहां पुलिस आने की वजह की बात है, इस बारे में मिट्ठनपुरा थाने के अधिकारी ने बताया कि इलाके के एक शख्स के अपनी साली के साथ अवैध संबंध थे। दोनों शहर की कार्टन फैक्ट्री में सुनसान पड़े एक कमरे में चले गए। इन दोनों के शारीरिक संबंधों के चलते अचानक उस शख्स की बीवी, जिसको कि शायद पहले से ही इसकी जानकारी थी, थाने आई। उसके साथ पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद कमरे में बंद जीजा-साली दोनों ने सामने के दरवाजे की बजाय पड़ोसी के मकान की तरफ पड़ते दूसरे दरवाजे से निकल छत से छलांग लगा दी। दोनों को पैरों में हल्की चोट आई हैं। फिलहाल इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: