बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उनकी खाली हुई सीट से पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजे जाने की तैयारी है. दीपक प्रकाश सम्राट सरकार पंचायती राज मंत्री हैं, लेकिन वो अभी तक विधानसभा या विधान परिषद, किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. संविधान के मुताबिक, किसी भी मंत्री को पद पर बने रहने के लिए छह महीने के भीतर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना अनिवार्य होता है.
क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, देवेश कुमार शुक्रवार को अचानक से विधान परिषद पहुंचे और सभापति को इस्तीफा सौंपा. वो 17 मार्च को राज्यपाल कोटे से बीजेपी के MLC चुने गए थे. उनका कार्यकाल 17 मार्च 2027 तक था, लेकिन इससे पहले ही उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा. दरअसल, गुरुवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने दीपक प्रकाश को बिना किसी सदन की सदस्यता के दूसरी बार मंत्री बनाए जाने पर सुनवाई की थी. इस मामले पर अदालत ने सम्राट सरकार से जवाब भी मांगा था. इसके बाद सरकार ने दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजने के लिए अपने एक MLC से इस्तीफा दिलवाकर मंत्री दीपक प्रकाश के लिए जगह बना दी है और उनका मंत्री पद भी पक्का कर दिया है. माना जा रहा है कि मार्च 2027 में गवर्नर की मनोनीत सीट से बीजेपी दीपक प्रकाश फिर से विधान पार्षद बन जाएंगे.
(Input By: Saurav Kumar)
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines