हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन थे JDU नेता राज किशोर निषाद? जिनकी संदिग्ध हालत में मौत, परिवार बोला- हत्या हुई है

बिहार में फिर एक बार सनसनीखेज हत्याकांड से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बिहार के खगड़िया जिले में JDU नेता राजकिशोर निषाद की रोड से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। परिवार का आरोप है कि इस बारे में पुलिस-प्रशासन को बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

बिहार में जहां एक तरफ राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। वहीं दूसरी तरफ अपराधी बिना डर के बेखौफ घूम रहे हैं। इस बीच एक और हत्याकांड सामने आया है। खगड़िया जिले के JDU राजकिशोर निषाद विषहरी अपने घर वापस जा रहे थे। तभी किसी अनजान शख्स ने लोहे की रोड से उन पर हमला किया। बाद में कुछ लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में काफी गुस्सा है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के चलते उनका मर्डर किया गया। 

कौन थे JDU नेता राजकिशोर निषाद ?

बिहार के खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के बिषहरी से राजकिशोर निषाद अध्यक्ष हैं। वो पिछले 25 सालों से बिहुला बिषहरी मेला जमालपुर के अध्यक्ष भी रहे। काफी समय से उनके भाई के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार का आरोप है कि काफी टाइम से जमीन पर कब्जे को लेकर उन्हें मारने की धमकियां भी मिल रही थी। परिवार ने इस मामले में पुलिस को भी बताया था, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। राजकिशोर निषाद नवल किशोर टोला में बिषहरी मेला कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। परिवार ने न्याय की मांग की है और प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है।

विज्ञापन

पुलिस का क्या कहना है?

वहीं, इस मामले में खगड़िया पुलिस के मुताबिक, राजकिशोर की मौत चोट की वजह से हुई है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें वो टेंपों से उतर रहे थे। तब उनको चोट लगी, जिस कारण ये सब हुआ। हालांकि, परिजन इस बात को मानने को तैयार नहीं है कि यह सब हादसा है। उनके मुताबिक राजकिशोर निषाद की हत्या कराई गई है। इस मामले को लेकर परिवार और गांव वालों ने काफी हंगामा भी किया है।

पुलिस टीम कर रही है जांच

पुलिस ने घटनास्थल से ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। कई नमूने भी जब्त किए। वहीं, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है। SP ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की है और रिपोर्ट आने के बाद पूरी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए इस घटना का सीसीटीवी दिखाया, जिसमें राजकिशोर एक टेंपो से उतरे। तब वो काफी लड़खड़ा कर चल रहे थे। कुछ लोगों ने उन्हें घर पहुंचाया। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें–  पटना के पारस हॉस्पिटल गोलीकांड की बदलती कहानी, जेल में रची गई साजिश, हत्या के पीछे आया शेरू गैंग का नाम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola