Bihar Election Result 2025: सबसे कम उम्र का विधायक बना यह जानामाना चेहरा, धुरंधरों को चटाई धूल

Youngest MLA OF Bihar: बिहार चुनावों से एक ऐसा चेहरा जीतकर उभरा है जिसने पुराने खिलाड़ियों को धूल चटा दी है. जानिए कौन बना बिहार का सबसे कम उम्र का विधायक.

Bihar Election Result

बिहार में सबसे कम उम्र की विधायक.

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और नए विधायकों की सूची जारी हो गई है. ऐसे में एक नया चेहरा उभरकर आया है जो बिहार का सबसे कम उम्र का विधायक (Youngest MLA) बन गया है. इससे पहले साल 2026 में निर्दलीय दल के उम्मीदवार तौसीफ आलम बिहार चुनाव में खड़े होने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे. बिहार से अब एक ऐसी जानी-मानी महिला जीती हैं जो सबसे कम उम्र की विधायक बन गई हैं.

बिहार को मिला सबसे कम उम्र का विधायक

मिथिला की मैथिली ठाकुर 25 साल की उम्र में बिहार के अलीनगर की विधायक बन गई हैं. मैथिली ने 11730 वोटों से बिनोद मिश्रा जैसे धुरंधरों को हराया है. मैथिली इस साल जुलाई में 25 साल की हुई थीं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने वर्तमान विधायक को टिकट ना देकर मैथिली को पार्टी से जुड़ने के 15 दिनों के भीतर ही अलीनगर का टिकट दे दिया था.

मैथिली ठाकुर की लोकप्रियता और लोकगायिका के रूप में पहचान उनकी जीत की बड़ी वजह बनी. मैथिली मधुबनी जिले की बेनिपट्टी से हैं और इंडियन क्लासिकल और भक्ति संगीत गाती हैं. मैथिली को सबसे पहले टीवी शो राइजिंग स्टार से पहचान मिली थी जहां वे लोक संगीत और सूफी संगीत गाया करती थीं. इसके बाद यूट्यूब और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मैथिली अपने भाइयों के साथ गाने की वीडिय पोस्ट किया करती थीं. मैथिली ठाकुर को रेख्ता जैसे संगीत कार्यक्रमों में भी खूब पसंद किया जाता रहा है जहां वे छाप तिलक और चरखा जैसे गाने गाते हुए पॉपुलर हुई थीं.

अलीनगर में कौन से बदलाव ला सकती हैं मैथिली ठाकुर

मैथिली ठाकुर ने चुनावी रैलियों के दौरान कहा था कि वे अलीनगर का नाम सीतानगर करेंगी. मैथिली के मेनिफेस्टो में मिथिला पेंटिंग को स्कूलों में एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के रूप में शामिल करना, लड़कियों कि शिक्षा पर खासतौर से जोर देना और युवाओं को नौकरियां देना शामिल है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ