बिहार की राजधानी पटना के पारस हॉस्पिटल में बक्सर के कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय चंदन मिश्रा अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में 5 बदमाश हाथ में पिस्टल लेकर वार्ड में घुसते दिख रहे हैं। अब इस मामले में शामिल 5 शूटरों की पहचान कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, शूटआउट को तौसीफ बादशाह नाम का बदमाश लीड कर रहा था।
कौन है तौसीफ बादशाह?
पुलिस ने पटना में चंदन मिश्रा की हत्या की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने पांचों शूटर्स की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि इस शूटआउट को तौसीफ बादशाह लीड कर रहा था। बताया जा रहा है कि तौसीफ बादशाह सुपारी किलिंग से जुड़ा हुआ है और पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में जमीन का कारोबार भी करता है। सूत्रों के अनुसार, तौसीफ को खुद को ‘बादशाह’ कहलवाने का शौक है।
उसका नाम तौसीफ रजा है, लेकिन वह लोगों के बीच तौसीफ बादशाह के नाम से कुख्यात है। तौसीफ बादशाह पटना के नामी स्कूल सेंट कैरेन्स से पढ़ा-लिखा है, लेकिन उसने नाम कमाने के लिए अपराध की दुनिया का रास्ता चुना। तौसीफ के पिता हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं और उसकी मां टीचर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तौसीफ का गैंग सुपारी लेकर हत्या करता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चंदन मिश्रा की हत्या भी सुपारी किलिंग के तहत करवाई गई है।
तौसीफ की तलाश में छापेमारी
इस मामले में फरार मुख्य आरोपी तौसीफ बादशाह की तलाश में पटना पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने फुलवारीशरीफ के गुलिस्तान और मिन्हाज नागर मोहल्ला स्थित तौसीफ के ठिकानों पर छापेमारी की है। लेकिन वह घर पर नहीं मिला, जिसके बाद जांच दल सीधे इस्लामिया स्कूल पहुंचा, जहां उसकी मां शिक्षिका के पद पर कार्यरत है।
ये भी पढ़ें:- पारस हॉस्पिटल गोलीकांड के शूटर्स की हुई पहचान, जेल में बंद सरगना से भी पूछताछ, मिले कई सुराग
तौसीफ को रील्स बनाने का भी है शौक
तौसीफ बादशाह को सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का भी शौक है। वह लोगों के बीच फेमस होने के लिए सोशल मीडिया पर रील्स भी बनाता था। तौसीफ बादशाह का एक्स पर @TauseefBadshah1 के नाम से अकाउंट है, जिसपर उसने अपने कई वीडियो अपलोड कर रखे हैं। उसके एक्स अकाउंट पर लास्ट वीडियो 30 जून को अपलोड किया गया है, जिसमें उसने लिखा है, ‘लोग बातें बनाते रह जाएंगे और हम कहानी बना कर छोड़ जाएंगे!!’
वहीं, अपने एक अन्य पोस्ट में तौसीफ ने लिखा, ‘लोगों के आगे पीछे करके बदमाश नहीं बना हूं। महफिल खाली करा दी है जहां भी अकेला घुसा हूं।’
पांचों शूटरों की हुई पहचान
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पारस हॉस्पिटल में कुख्यात चंदन मिश्रा को गोली मारने वाले पांच शूटरों में पहला फुलवारी शरीफ का कुख्यात तौसीफ रजा उर्फ बादशाह है। दूसरा आकिब मालिक, तीसरा सोनू, चौथा कालू उर्फ मुस्तकीम और पांचवां भिंडी उर्फ बलवंत सिंह है। इनमें से आकिब मालिक फुलवारी शरीफ का ही रहने वाला है जबकि बलवंत बक्सर का रहने वाला है।
ये भी पढ़ें:- कौन था चंदन मिश्रा? जिसे बदमाशों ने अस्पताल के वार्ड में घुसकर गोलियों से किया छलनी
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
12 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines