हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी, जो राजनीति में करने जा रही धमाकेदार एंट्री

Lalu Yadav Daughter Rohini acharya : लालू प्रसाद यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य की राजनीति में एंट्री के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Lalu Yadav With Daughter Rohini Acharya

Lalu Yadav Daughter Rohini acharya : देश में जैसे जैसे लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ रही है। राष्ट्रीय पार्टी के साथ क्षेत्रीय पार्टियां ज्यादा से ज्यादा सीटों पर अपनी जीत दर्ज करने के लिए अभी से मैदान में उतर गई हैं। इस बीच आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) की ओर से एक बड़ी खबर सामने आई है। आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद की एक और संतान राजनीति में धमाकेदार एंट्री करने वाली है।

यह भी पढ़ें : Lalu Yadav ने एसी वाले ‘रथ’ से की मरीन ड्राइव की सैर

लालू प्रसाद यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य की राजनीति में एंट्री के कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वाली रोहिणी हाल ही में अपने सुसर को श्रद्धांजलि देने के लिए बिहार आई थीं। इस दौरान कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें काराकाट सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। अगर वह सांसद बनेंगी तो क्षेत्र का और विकास होगा।

विज्ञापन

लालू की दूसरी बेटी की राजनीति में एंट्री की चर्चा

हालांकि, पहले तो रोहिणी ने मना कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि मैं अपने माता-पिता की बात का अनुपालन करती हूं। अगर काराकाट के लोग लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं तो मैं मना नहीं कर सकती हूं। आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव के अभी तीन संतान तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव और मीसा भारती राजनीति में एक्टिव हैं। अब लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन

कौन हैं रोहिणी

रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. वह सोशल मीडिया के जरिये बिहार की राजनीति और क्षेत्र से जुड़े कार्यों पर अपने विचार भी व्यक्त कर रहती हैं। रोहिणी सबसे ज्यादा चर्चा में तब आई, जब उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को अपनी एक किडनी दी थी। एमबीबीएस की पढ़ाई करने समय ही रोहिणी का साल 2022 में इंजीनियर समरेश से विवाह हो गया था। इसके बाद से वह अपने पति और परिवार के साथ सिंगापुर में रह रही हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola