Anjum Ara Darbhanga Mayor Holi Controversy: होली के पर्व को लेकर कई राज्यो में सियासी घमासान मचा हुआ है। दरभंगा की मेयर अंजुम आरा भी इस विवाद में कूद पड़ी हैं। अंजुम आरा ने जुम्मे के समय 2 घंटे के लिए होली पर ब्रेक लगाने का बात कही, जिसे लेकर बिहार के राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया। अंजुम आरा पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता ने उन्हें आतंकी मानसिकता का बता डाला। वहीं अब अंजुम ने अपने बयान पर माफी मांग ली है।
अंजुम आरा का माफीनामा
होली पर दिए गए बयान को लेकर अंजुम आरा ने अब माफी मांग ली है। उनका कहना है कि अगर किसी को मेरी बातों से ठेस पहुंचा है तो मैं खेद व्यक्त करती हैं। मेरा इरादा नहीं था कि रोक दिया जाए। बस इतना ही था कि शांतिपूर्ण ढंग से दरभंगा में सभी पर्व मनाए जाएं।
अंजुम आरा ने क्या कहा?
दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने होली पर बयान देते हुए कहा था कि समाज में कई असामाजिक तत्व होते हैं, जो माहौल खराब कर देते हैं। जुम्मे का समय निर्धारित है। ऐसे में 12:30 – 2 बजे तक के लिए होली पर ब्रेक लगा देना चाहिए। 2 घंटे के लिए होली खेलने वाले मस्जिदों से दूरी बनाकर रखें। अंजुम आरा के इस बयान पर सियासत गर्म हो गई है।
यह भी पढ़ें- बिहार के 4 शहरों में पिंक बस सेवा होगी शुरू, जानें रूट, किराया और खासियत
बीजेपी नेता भड़के
अंजुम आरा के बयान पर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बुरी तरह से भड़क गए हैं। उन्होंने अंजुम आरा पर पलटवार करते हुए उन्हें आतंकी मानसिकता का बता डाला। हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि वो मेयर गजवा-ए-हिंग मानसिकता वाली महिला है। उनकी आतंकवादी मानसिकता है। उनके परिवार को भी हम जानते हैं, उसका भी लंबा इतिहास रहा है। होली नहीं रुकेगी। एक मिनट के लिए भी होली नहीं रोकी जाएगी।
कौन हैं अंजुम आरा?
बता दें कि अंजुम आरा 2 साल पहले दरभंगा की मेयर चुनी गई थीं। दरभंगा की आबादी ढाई लाख के आसपास है। मेयर के चुनाव में अंजुम आरा को 30 हजार से ज्यादा वोट मिले थे और उन्होंने 8734 वोटों से अपनी प्रतिद्वंदी धर्मशील को हराया था। अंजुम आरा के राजनीतिक सफर की बात करें तो 2012 में वो पहली बार पार्षद बनी थीं। 2017 में उन्होंने फिर से पार्षद का चुनाव जीता। 2022 में वो दरभंगा की मेयर चुनी गईं।
JDU से क्या कनेक्शन?
अंजुम के पति सिबगतुल्लाह खान उर्फ डब्बू खान भी दरभंगा नगर निगम के वार्ड पार्षद रह चुके हैं। इसके अलावा वो कांग्रेस के सक्रिय सदस्य भी रहे हैं। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि अंजुम आरा नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड यानी JDU की सदस्य हैं। 2023 में उन्होंने JDU का हाथ थामा था। ऐसे में जहां एक तरफ बीजेपी नेता होली का समर्थन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ अंजुम ने अपने ही साथी दल के उल्ट बयान दे दिया है।
यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस में 10वीं पास युवाओं के लिए वैकेंसी,19 हजार से ज्यादा पदों पर कैसे करें अप्लाई
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines