Who is Anant Singh arrested Dular Chand Yadav death case: बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर लगातार पांच बार विधायक रह चुके अनंत सिंह को पुलिस ने देर रात बाढ़ के कारगिल से अरेस्ट कर लिया और पटना के लिए रवाना हो गई. अनंत सिंह को आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा. एसएसपी ने दावा किया कि अनंत सिंह उस घटनास्थल पर मौजूद थे, जहां जन सुराज नेता की हत्या हुई थी. इससे पहले अनंत सिंह ने दावा किया था कि वह मौके पर मौजूद थे. पोस्टमार्टम से स्पष्ट हुआ कि दुलार चंद यादव की मौत गोली लगने से नहीं हुई, गोली दुलारचंद की टांग में मारी गई थी.
गौरतलब है कि दुलार चंद यादव की मौत पटना के मोकामा इलाके में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार करते समय हुई थी. दुलार चंद यादव के पोते नीरज कुमार ने आरोप लगाया था कि अनंत सिंह ने ही दादा की हत्या की.
कौन हैं अनंत सिंह
अनंत सिंह मोकामा सीट से पांच बार विधायक रहे हैं, उन्हें छोटे सरकार के नाम से भी जाना जाता है. उनके नाम पर 28 केस दर्ज हैं. अनंत सिंह इस बार जेडीयू की टिकट पर मोकामा से चुनाव मैदान में हैं. बिहार के पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र के नदवां गांव में जन्मे अनंत ने पहली बार 2005 में जदयू के टिकट पर मोकामा विधानसभा सीट जीती थी. छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत कुमार सिंह जेडीयू से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से भी अलग-अलग समय पर जुड़े रहे.
अनंत सिंह के खिलाफ 28 क्रिमिनल केस?
नामांकन पत्र के साथ रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल हलफनामे में अनंत सिंह ने घोषणा की है कि उनके पास 26.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11.22 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अनंत सिंह पर 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिन्हें छोटे सरकार के नाम से भी जाना जाता है, बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हैं. जनता दल (यूनाइटेड) (जद(यू)) और अनंत मोकामा सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं.
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines