बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अपने नए राजनीतिक दल ‘जन सुराज पार्टी’ (JSP) के साथ मैदान में उतरने वाले प्रशांत किशोर ने भले ही किसी सीट पर पिछले वर्ष खुद चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन अब उन्होंने बांकीपुर से उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है. उन्होंने बीते दिनों बांकीपुर से अपना नामांकन दाखिल किया, इसी दौरान हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति और कानूनी रिकॉर्ड का खुलासा किया. आपको बता दें कि यह पहली बार है जब चुनावी रणनीतिकार के तौर पर लंबे समय तक पर्दे के पीछे काम करने वाले प्रशांत किशोर खुलकर चुनावी मैदान में उतरे हैं.
कितने अमीर हैं प्रशांत किशोर?
बांकीपुर उपचुनाव के लिए दाखिल हलफनामे के प्रशांत किशोर ने अपनी कुल 197.99 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की है. हालांकि इस घोषित संपत्ति में उनकी पत्नी डॉ. जान्हवी दास की भी प्रॉपर्टी शामिल है. हलफनामे में प्रशांत किशोर ने बताया कि उनके खुद के पास कुल 96.06 करोड़ रुपये चल-अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी डॉक्टर जान्हवी दास के पास 101.93 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. दोनों ने अपनी संपत्तियों को कई जगह निवेश भी किया है.
यह भी पढ़ें: प्रेमी जोड़ों के भागने पर SC की बड़ी टिप्पणी, पॉक्सो एक्ट के दुरुपयोग पर जताई चिंता, जानें क्या है मामला?
कहां-कहां किया निवेश?
एफेडिविट के मुताबिक प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी के पास 111.78 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. वहीं अचल संपत्ति की कीमत करीब 86.29 करोड़ रुपये बताई गई है. प्रशांत किशोर की निजी चल संपत्ति 22.19 करोड़ रुपये की है, जबकि उनकी पत्नी की चल संपत्ति 89.51 करोड़ रुपये तक बताई गई है. हलफनामे में बताया गया कि प्रशांत के पास नकद 65,570 रुपये हैं, वहीं उनकी पत्नी के 1,95,200 रुपये नकद हैं. साथ ही दोनों ने शेयर, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड और बीमा पॉलिसियों में भी निवेश किया है. हैरानी की बात ये हैं कि प्रशांत किशोर ने घोषित किया कि उनके पास कोई कार नहीं है.
यह भी पढ़ें: जब CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए बोलीं- बच्चों के खाने के पैसे नहीं
प्रशांत के खिलाफ दर्ज हैं 8 केस
हलफनामे में प्रशांत किशोर के ऊपर दर्ज मुकदमों का भी जिक्र है. उनके खिलाफ आठ आपराधिक मामले दर्ज है, जिनकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है. इनमें आपराधिक मानहानि और गैरकानूनी जमावड़े जैसे आरोप शामिल हैं. ये सभी मामले बिहार के अलग-अलग थानों, पटना और बेतिया में दर्ज हैं. हालांकि किसी भी मामले में अब तक वो दोषी नहीं ठहराए गए हैं.
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
6 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
3 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines