Opposition Meeting: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी विपक्ष की मेगा बैठक से एक दिन पहले गुरुवार को पटना पहुंचीं। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस मौके पर ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी थीं। राजद नेताओं से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्षी दल एक परिवार की तरह मिलकर लड़ेंगे।
ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे बिहार में आकर बहुत अच्छा लगता है, हम लालू जी की बहुत इज्जत करते हैं उनसे मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा। वह कई दिनों तक जेल और अस्पताल में थे। आज उनसे मिलने के बाद मैं बहुत खुश हूं। लालू यादव अभी भी फिट हैं और वह बीजेपी के खिलाफ लड़ सकते हैं।
पैर छूकर लिया आशीर्वाद
पटना में लालू यादव के आवास पर पहुंचने पर ममता बनर्जी ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पटना रवाना होने से पहले कोलकाता में ममता ने कहा कि देश को आपदा से बचाने के लिए अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विपक्ष की बैठक रचनात्मक होगी।
अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे पटना
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पटना पहुंच गए हैं। हालांकि इससे पहले उन्होंने एक शर्त रख दी है कि यदि केंद्रीय अध्यादेश के मुद्दे पर कांग्रेस ने समर्थन नहीं किया तो वे बैठक का बहिष्कार करेंगे।
उधर, आम आदमी पार्टी की नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों ने बताया है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच एक समझौता हो गया है कि कांग्रेस भाजपा का समर्थन करेगी और जब इस अध्यादेश को राज्यसभा में लाया जाएगा तब कांग्रेस वॉकआउट करेगी। कांग्रेस अपना पक्ष साफ करने में इतना समय क्यों नहीं ले रही है?… हमें सब जगह से समर्थन मिला है, कांग्रेस की चुप्पी संदेहजनक है।
आदित्य ठाकरे बोले- बैठक में जरूर जाऊंगा
उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि देश में जो लोग सत्ता के खिलाफ लड़ रहे उनपर छापे पड़ रहे हैं। यह डर सरकार के मन में बैठा है जो अच्छी बात है। सिर्फ नामर्द लोग ही केंद्रीय एजेंसियों को आगे कर लड़ते हैं, सिर्फ मर्द और महिलाएं मैदान में आकर लड़ते हैं। पटना में कल विपक्ष की बैठक नहीं बल्कि देशभक्त लोगों की बैठक है। मैं भी उस बैठक में जरूर जाऊंगा।
यह भी पढ़ें: ISRO और NASA आए साथ: भारत-अमेरिका ने आर्टेमिस समझौते पर किया साइन, जानें स्पेस मिशन में क्या होगा फायदा?
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
9 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
10 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
2 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
3 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines