28 करोड़ नगद, 15 किलो सोना… बंगाल में पूर्व बस ड्राइवर के घर मिला कुबेर का खजाना, गिनते-गिनते हांफीं 5 मशीनें

Birbhum police raid : पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक पूर्व बस चालक के घर पुलिस की रेड में 28 करोड़ रुपये नकद और 21 करोड़ रुपये कीमत का 15 किलो सोना बरामद हुआ है. पैसों की इतनी भारी मात्रा थी कि नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब हो गईं. आरोपी तुलु मंडल का रिश्तेदार है, जो तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता अनुब्रता मंडल का करीबी सहयोगी माना जाता है.

West Bengal cash seizure

Birbhum police raid : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पुलिस की छापेमारी में एक पूर्व बस ड्राइवर के ठिकाने से अकूत संपत्ति का पर्दाफाश हुआ है. बीरभूम स्थित मीनार मंडल के घर पर हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 28 करोड़ रुपये नकद और 15 किलोग्राम सोना जब्त किया है. बरामद सोने का बाजार मूल्य लगभग 21 करोड़ रुपये आंका जा रहा है. बुधवार रात को शुरू हुई यह छापेमारी सुबह तक चलती रही. मौके पर नकद रकम इतनी अधिक थी कि पुलिस को नोट गिनने के लिए कई मशीनें लगानी पड़ीं.

विज्ञापन

गिनती के दौरान अत्यधिक लोड की वजह से 5 कैश काउंटिंग मशीनें खराब हो गईं. शुरुआत में पुलिस ने 55 लाख रुपये गिने थे, लेकिन जैसे-जैसे तलाशी आगे बढ़ी, नोटों का ढेर 28 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया. इस सफल कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर पुलिस टीम की तारीफ की. उन्होंने लिखा, “रेत माफिया पर कार्रवाई के लिए हमारे कानून प्रवर्तन कर्मियों का कार्य सराहनीय है.

विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी पर बीरभूम पुलिस ने मोहम्मद बाजार थाने के तहत सटीक अभियान चलाकर माफिया तुल्लू मंडल के ठिकाने को निशाना बनाया.”मुख्यमंत्री ने साफ किया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को मजबूती से जारी रखेगी और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

कौन है आरोपी मीनार मंडल?

पेशे से पूर्व बस चालक मीनार मंडल का संबंध इलाके के पत्थर और बालू व्यापार से जुड़ा हुआ है. वह पत्थर व्यापारी तुलु मंडल का रिश्तेदार है. तुलु मंडल को तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता अनुब्रत मंडल का बेहद करीबी सहयोगी माना जाता है, जिसने हाल ही में ऋतब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले विद्रोही खेमे का हाथ थामा था.

अवैध कारोबार से जुड़े तार

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद मीनार मंडल ने कबूल किया है कि यह सारा कैश और सोना तुलु मंडल और उसके अवैध गिरोह का है. वह तुलु मंडल की पत्थर की खदानों और क्रशिंग यूनिट्स से जुड़ा काम संभालता था. पुलिस की कई टीमें और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात हैं. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस छापेमारी के सटीक कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन अवैध वित्तीय लेनदेन और बालू-पत्थर के काले कारोबार के एंगल से जांच जारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ