(अब्दुल करीम, किशनगंज)
देशभर में वक्फ कानून को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इस पर बड़े-बड़े नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। कई जगह पर प्रोटेस्ट हिंसक हो गया है। इसी कड़ी में वक्फ कानून लागू होने के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान भी लगातार मुस्लिम समुदाय को गोलबंद करने के लिए भड़काऊ बयान दे रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने एक बार फिर से वक्फ कानून को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने इस दौरान मुसलमानों से कहा कि तुम्हारी दाढ़ी और टोपी नोची जा रही है, तुम्हारे बहन- बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। अगर अभी भी एकजुट नहीं हुए, तो कब्रिस्तानों में लाश को दफनाना भी मुश्किल हो जाएगा।
वक्फ कानून पर बड़ा बड़ा बयान
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा ‘मुसलमानों तुम्हारी दाढ़ी और टोपी नोची जा रही है, तुम्हारे बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है।’ हालांकि, उन्होंने अपने बयानों पर सफाई देते हुए कहा कि ‘अपनी हिफाजत की बात करना कोई भड़काऊ भाषा नहीं है।’ उन्होंने आगे यह भी कहा कि ‘कोई माई का लाल नहीं कह सकता है कि हमने कभी किसी समुदाय के खिलाफ कोई गलत बयान दिया हो। जो लोग हमारे ऊपर जुल्म करना चाहते हैं, वो इस तरह का आरोप लगाते हैं।’
ये भी पढ़ें: ‘बदले की भावना से कार्रवाई…’, रॉबर्ट वाड्रा ने गुरुग्राम लैंड केस में ED पर उठाए सवाल
वहीं, रैली और सभाओं में लग रहे आजादी के नारों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘हमें इस काले कानून और देश में नफरत फैलाने वालों से आजादी चाहिए। इस काले कानून से आजादी की लड़ाई जो नहीं लड़ता वो कायर है। अख्तरुल ईमान ने भाजपा नेताओं की तुलना जालिमों से करते हुए कहा कि ‘हमें जालिमों और इन देशी अंग्रेजों से आजादी चाहिए।’
इस दौरान देशभर के कई राज्यों में इस कानून को लेकर प्रोटेस्ट किए जा रहे हैं। हाल ही में फारूक अब्दुल्ला ने भी इस मुद्दे पर कहा कि हम वक्फ बिल का विरोध करते हैं। साथ ही उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टियां इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीति कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: ‘एक देश, एक चुनाव’ को लेकर BJP ने तेज की मुहिम, पसमांदा समाज से किया संवाद
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
12 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
13 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
19 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines