लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पारित हो गया। अब इस विधेयक को राज्यसभा में पेश किया गया है। एनडीए की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने भी इस बिल का समर्थन किया। इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा। जेडीयू के वरिष्ठ नेता कासिम अंसारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
केंद्र में वक्फ संशोधन विधेयक को समर्थन देने के बाद जदयू में हड़कंप मच गया। कई अल्पसंख्यक नेताओं के विरोध के बाद अब इस्तीफा का दौर शुरू हो गया। जेडीयू के अल्पसंख्यक नेता और बिहार की ढाका विधानसभा सीट के पूर्व उम्मीदवार मो. कासिम अंसारी ने अपने पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसे लेकर उन्होंने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा है।
यह भी पढ़ें : बिहार में चुनाव से पहले नीतीश कुमार को झटका! एक और जेडीयू नेता ने वक्फ बिल पर दिखाई आंखें
कासिम अंसारी ने सीएम नीतीश को भेजा इस्तीफा
जेडीयू के वरिष्ठ नेता कासिम अंसारी ने पत्र लिखकर सीएम नीतीश कुमार से कहा कि हम जैसे लाखों करोड़ों भारतीय मुसलमानों का अटूट विश्वास था कि आप विशुद्ध रूप से सेकुलर विचारधारा के ध्वजवाहक हैं, लेकिन अब यह यकीन टूट गया है। वक्फ बिल संशोधन अधिनियम 2024 को लेकर जदयू के स्टैंड से भारतीय मुसलमानों और कार्यकर्ताओं को गहरा अघात लगा है।
यह बिल मुसलमानों के खिलाफ है : कासिम अंसारी
कासिम अंसारी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल भारतीय मुसलमानों के खिलाफ है। हम किसी भी सूरत में इसे स्वीकार नहीं कर सकते हैं। यह बिल संविधान के कई मौलिक अधिकारों का हनन करता है, लेकिन इसका अहसास न तो आपको है और न ही आपकी पार्टी को। ऐसे में मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य जिम्मेदारियों से स्वेच्छा से त्याग पत्र दे रहा हूं।
यह भी पढ़ें : राज्यसभा में बहस से पहले जानें वक्फ बिल पर कौन साथ में, कौन खिलाफ?
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
12 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
14 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
18 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
19 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines