'महाराष्ट्र चुनाव के रिजल्ट की जांच से वोट चोरी का पता चला', राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना
Author: News24 हिंदी
Aug 17, 2025 10:37 PM IST
वोटर अधिकार यात्रा Live Update: सासाराम पहुंचे राहुल गांधी, 20 जिलों में जाएगी यात्रा वोट चोरी और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विरोध में बिहार में कांग्रेस 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ करने वाली है। इसमें आरजेडी के तेजस्वी यादव और लालू यादव के अलावा पूरा इंडिया गठबंधन भी शामिल है। वोटर अधिकार यात्रा यात्रा बिहार के 20 जिलों से होकर गुजरेगी। इसमें औरंगाबाद, गया, नवादा, नालन्दा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढी, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा जैसे जिले शामिल हैं।
यात्रा को लीड करने के लिए राहु गांधी सासाराम के लिए रवाना हो गए हैं।
वोटर अधिकार यात्रा की हर जानकारी पाने के लिए बने रहें लाइव अपडेट के साथ…
Live Updates
'महाराष्ट्र चुनाव के रिजल्ट की जांच से वोट चोरी का पता चला', राुहल गांधी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वोट अधिकार यात्रा के दौरान औरंगाबाद पहुंचे। उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा शुरू की है। लंबे समय से लोगों को शक था कि हमारे वोट चोरी किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र चुनाव के रिजल्ट की जांच करने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई है। जब हमने चुनाव आयोग से इसकी जानकारी मांगी तो वो हमे नहीं बता पाए। चुनाव आयोग ने साफ कहा कि आपको समझाने की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि इस पर हमने चुनाव आयोग से सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई जाए, लेकिल उन्होंने देने से इनकार कर दिया।
सासाराम की जनता के बीच पहुंचे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव, लोगों में दिख रहा दोनों नेताओं का क्रेज
बिहार में लोकसभा नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सासाराम से 'मतदाता अधिकार यात्रा' की शुरुआत की। 16 दिवसीय यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना में होगा। पहले दिन सासाराम की जनता के बीच राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव मौजूद हैं। दोनों नेता लोगों से मिल रहे हैं।
संबोधन के बाद वोटर अधिकार यात्रा शुरू
बिहार के सासाराम में संबोधन के बाद कांग्रेस की वोटर अधिकार रैली का शुभारंभ हो चुका है। राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन के बाद रैली शुरू हुई। अब यह यात्रा प्रदेश के 20 जिलों में जाएगी। सासाराम से अधिकार यात्रा औरंगाबाद के लिए रवाना हुई। कांग्रेस के अलावा रैली में आरजेडी प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव भी शामिल हुए।
चोर बीजेपी को सत्ता में मत आने दीजिए- लालू यादव
वोटर अधिकार यात्रा में आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि चोरो को हटाएं, बीजेपी को भगाएं, और हमें जिताएं। किसी भी कीमत पर चोर बीजेपी को सत्ता में मत आने दीजिए। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे और आप सभी एक हो जाएं, इन्हें उखाड़कर फेंक दें. लोकतंत्र बचाएं।
खरगे ने पीएम मोदी को बताया खतरनाक
वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। कहा कि वह बहुत खतरनाक आदमी हैं। जब तक आप उन्हें सत्ता से नहीं हटाएंगे, आपके वोट, अधिकार, स्वतंत्रता और यहां तक कि संविधान भी सुरक्षित नहीं रहेगा।
राहुल गांधी ने लगाया बिहार चुनाव में साजिश का आरोप
मतदाता अधिकार यात्रा से पहले रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं इस मंच से आपको बता रहा हूं कि पूरे देश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव चुराए जा रहे हैं। उनकी ताजा साजिश बिहार में SIR कराने और बिहार के चुनाव भी चुराने की है। हम सब इस मंच पर आपको यह बताने आए हैं कि हम उन्हें यह चुनाव नहीं चुराने देंगे।
वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुझे पता है कि पीएम मोदी सही मायने में जातिगत जनगणना नहीं करवाने जा रहे हैं। लेकिन इंडिया ब्लॉक देश में सही मायने में जातिगत जनगणना सुनिश्चित करेगा। हम वोट चोरी को खत्म करेंगे और SIR की सच्चाई को उजागर करेंगे।
वोटर अधिकार यात्रा से पहले राहुल ने सरकार को घेरा
बिहार में वोटर अधिकार यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी रैली को संबोधित कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि गरीब और कमजोरों के पास केवल वोट है, और हम वोट चोरी नहीं होने देंगे। जो इलेक्शन कमीशन कर रहा है, पूरे देश को मालूम है। पहले लोगों को मालूम नहीं था। हमने वोट चोरी का दिखा दिया है। देश में कहीं भी चोरी हो रही हो हम चोरी पकड़ेंगे।
चुनाव आयोग खुद चुनाव लडे़- कन्हैया कुमार
वोटर अधिकार यात्रा पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि जब विपक्षी नेता राहुल गांधी कह रहे हैं कि विसंगतियां हैं और आपको जांच करनी चाहिए। तब उन्होंने कहा कि विसंगतियों को रोकने के लिए SIR किया गया है। अब, आज चुनाव आयोग अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। चुनाव आयोग को चुनाव कराना बंद कर देना चाहिए और खुद चुनाव लड़ना शुरू कर देना चाहिए।
लोकतंत्र की धरती से लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे- तेजस्वी
वोटर अधिकार यात्रा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, चुनाव आयोग के लोग ध्यान से सुन लें कि राहुल, तेजस्वी और महागठबंधन लोकतंत्र की धरती से लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। वे सिर्फ आपके अधिकार को छीनने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, वे आपके अस्तित्व को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक बड़ी साजिश है।
सासाराम पहुंचे लालू यादव, तेजस्वी और खरगे
वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए आरजेडी नेता लालू यादव, तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता खरगे सासाराम पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी के पहुंचते ही यात्रा शुरू की जाएगी।
हर व्यक्ति के वोट को बचाने के लिए राहुल गांधी बिहार गए- सांसद प्रमोद तिवारी
बिहार में आज 'मतदाता अधिकार यात्रा' पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश की आजादी, लोकतंत्र, संविधान और हर व्यक्ति के वोट को बचाने के लिए आज राहुल गांधी बिहार गए। यह यात्रा भारत के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार और 'एक वोट एक व्यक्ति' की सुरक्षा के लिए है।