'भाजपा ने चुनाव आयोग को चुराया…', वोटर अधिकार यात्रा के तीसरे दिन तेजस्वी का बड़ा हमला

Voter Adhikar Yatra: बिहार में INDIA गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वोट चोरी के खिलाफ मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत की गई है। आज इस यात्रा का तीसरा दिन है। इसको लेकर तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है।

Voter Adhikar Yatra

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Voter Adhikar Yatra: मतदाता अधिकार यात्रा का आज तीसरा दिन है। यात्रा के तीसरे दिन राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने यात्रा को लेकर कहा कि लोगों से पूरा समर्थन मिल रहा है। लोगों को समझ आ रहा है कि भाजपा वाले वोट चोरी कर रहे हैं, लेकिन उससे पहले BJP ने चुनाव आयोग को ही चुरा लिया है। इसके बाद अब वोटों की चोरी की जा रही है। इसके अलावा, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘यह यात्रा गया से शुरू हुई है जो आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोग आशीर्वाद देने के लिए घरों से निकल रहे हैं।

चुनाव आयोग को चुराया- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने सरकार पर वोट चोरी को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘इस यात्रा में हमें जनता का साथ मिल रहा है। लोगों को समझ आ गया कि BJP ने वोट चोरी किए हैं। साथ ही उससे पहले उन्होंने चुनाव आयोग को ही चोरी कर लिया है।’ तेजस्वी ने कहा कि ‘लोकतंत्र की जन्मभूमि बिहार से लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। यह यात्रा ऐतिहासिक होने जा रही है।’ तेजस्वी ने सवाल पूछा कि ‘हमें बताएं कि जो लोग जीवित थे उन्हें मृत क्यों घोषित कर दिया गया।’

विज्ञापन

‘लोकतंत्र लोगों के दिलों में बसा है’

इसके अलावा, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भी वोट चोरी पर कहा कि ‘जिस तरह से लोग यात्रा का समर्थन कर रहे हैं, इसे देखने के लिए अपने घरों से निकल रहे हैं और अपना आशीर्वाद दे रहे हैं, उससे साफ है कि इस देश में लोकतंत्र की हत्या आसान नहीं है, क्योंकि यहां लोकतंत्र लोगों के दिलों में बसता है।’

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ