Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो वायरल होते रहते है। ऐसे में पटना की उच्च न्यायालय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक वकील छत से कूदने की धमकी देने लगा। वकील की इस हरकत से हाई कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मचा गई और कोर्ट के अंदर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। लोगों की भीड़ इक्ट्ठा होने लगी। परिसर में लगे कैमरे में यह घटना कैद हो गई। जिसे किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पक्ष में फैसला ना आने से था नाखुश
वीडियो में आप देख सकते है कि एक शख्स पटना हाईकोर्ट की दीवार पर चढ़ गया है। वहां से वह छत पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा। वकील को ऐसी हरकत करते देख भीड़ जमा होने लगी। लोग उसे नीचे उतरने को कह रहे थे। जानकारी के मुताबिक कोर्ट का फैसला वकील के पक्ष में नहीं आया था।
यह भी पढ़े: अयोध्या में आसमान छू रहे प्रॉपर्टी के दाम; 4 साल में कितनी बढ़ गई कीमत?
मौके पर पुलिस नहीं पहुंची
कोर्ट में मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लोगों ने बताया कि परिसर में हुए हंगामे के बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुंची। वकील की नाम मुकेश कुमार है। वह धारा 498ए से अदालत में केस लड़ रहा था। सूत्रों के मुताबिक वकील ने केस वापस लेने के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। कोर्ट का फैसला वकील के हित में ना आने से वह सदमे में आ गया और कोर्ट की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
5 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines