हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: बिहार पुलिस ने तोते से पूछा शराब माफिया का पता, जानें क्या मिला जवाब?

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर पिंजरे में बंद एक तोते का वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि बिहार पुलिस वायरल वीडियो में पिंजरे में बंद तोते से शराब माफिया का पता पूछ रही है। दरअसल, बिहार पुलिस शराब माफिया के बारे में जानकारी जुटा रही थी लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो उसके तोते से पूछताछ की गई।

घटना मंगलवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गुरुआ थाने की एक टीम सब-इंस्पेक्टर कन्हैया कुमार के नेतृत्व में अमृत मल्लाह को गिरफ्तार करने के लिए गांव में गई थी। पुलिस जब तक आरोपी के घर पहुंचती वह परिवार समेत भाग चुका था। पुलिस जब घर पहुंची तो उसे पिंजरे में बंद तोता मिला।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1618827006803836928

और पढ़िए –  नीतीश ने आखिर तेजस्वी को ही क्यों चुना? प्रशांत किशोर ने बिहार के CM की रणनीति का किया खुलासा

जानकारी के लिए पुलिस ने तोते से की पूछताछ

जब पुलिस घर में किसी का पता लगाने में विफल रही, पिंजरे में तोते की आवाज ने उनका ध्यान खिंचा किया। पुलिस पिंजरे में बंद तोते के पास पहुंची। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने तोते से उसके मालिक के ठिकाने के बारे में कुछ सुराग पाने के लिए कुछ सवाल भी पूछे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी तोते से पूछता है कि ऐ तोतवा, कहां गया तुम्हारा मलिक? अमृत मल्लाह कहां गया? तुझे घर में अकेला छोड़ गया? कहा जा रहा है कि तोते से ये सवाल एसआई कन्हैया कुमार से पूछे। अजीब बात क्या थी कि अपने मालिक के बारे में पूछने पर तोता चुप रहा।

और पढ़िए – बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को कोर्ट से राहत, दुबई जाने की मिली अनुमति

वीडियो वायरल होने के बाद क्या बोले SI?

उधर, वीडियो वायरल एसआई कन्हैया कुमार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें तोते से फरार परिवार के सदस्यों के बारे में कुछ सुराग मिल सकता है क्योंकि वे आदमी की भाषा समझने के लिए जाने जाते हैं लेकिन कुछ सफलता हाथ नहीं लगी।

बात दें कि शराबबंदी वाले बिहार में पुलिस पर शराब की तस्करी पर लगाम लगाने का जबरदस्त दबाव है। पिछले दो सालों में शराब कानून का उल्लंघन करने पर 2.54 लाख से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें