Bihar Hindi News: छपरा में विवाहिता को पड़ोसी से प्यार हो गया। मंगलवार रात महिला मिलने के लिए प्रेमी के घर पहुंची थी। ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। गांव वालों ने महिला के पति को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे महिला के पति ने कहा कि दोनों की शादी करा दीजिए। मुझे अब उनके साथ नहीं रहना। उसके बाद गांव वालों ने दोनों की शादी भी करा दी।
और पढ़िए –Saansad Khel Mahakumbh: पीएम मोदी बोले- भारत को तय करना है खेल के क्षेत्र में अभी लंबा रास्ता
प्रेमी और प्रेमिका हैं पड़ोसी
मामला मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत का बताया जा रहा। क्षेत्र में प्रेमी जोड़े के विवाह की चर्चा जोरों पर है। ग्रामीणों के अनुसार प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे के पड़ोसी हैं। महिला की पहचान लीलावती देवी और प्रेमी की पहचान पंकज मांझी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार की रात महिला युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। इसकी सूचना महिला के घरवालों को भी दी गई।
और पढ़िए –Photos: पिता की मौत के बाद बेटे ने कराई मां की दूसरी शादी, यह बताई बड़ी वजह
गांव वालों ने महिला का प्रेमी के साथ करा दिया विवाह
जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे महिला के पति ने महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया। गांव वालों ने मामला बढ़ता देख पंचायत की। इसके बाद पंचायत में हुए निर्णय के अनुसार महिला का प्रेमी के साथ विवाह करा दिया गया। फिलहाल महिला अपने प्रेमी के घर पर ही है। गौरतलब है कि महिला का पति कलकत्ता में मजदूरी का काम करता है। महिला के एक वर्ष का बच्चा भी है। प्रेमी के अनुसार उसका महिला के साथ 2 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
21 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines