---विज्ञापन---

प्यार का पंचनामाः गांववालों ने महिला को प्रेमी के साथ इस हाल में पकड़ा कि कोलकाता से बुलाना पड़ा पति, फिर…

Bihar Hindi News: छपरा में विवाहिता को पड़ोसी से प्यार हो गया। मंगलवार रात महिला मिलने के लिए प्रेमी के घर पहुंची थी। ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। गांव वालों ने महिला के पति को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे महिला के पति ने कहा कि दोनों की शादी करा दीजिए। […]

Bihar Hindi News: छपरा में विवाहिता को पड़ोसी से प्यार हो गया। मंगलवार रात महिला मिलने के लिए प्रेमी के घर पहुंची थी। ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। गांव वालों ने महिला के पति को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे महिला के पति ने कहा कि दोनों की शादी करा दीजिए। मुझे अब उनके साथ नहीं रहना। उसके बाद गांव वालों ने दोनों की शादी भी करा दी।

और पढ़िए –Saansad Khel Mahakumbh: पीएम मोदी बोले- भारत को तय करना है खेल के क्षेत्र में अभी लंबा रास्ता 

---विज्ञापन---

प्रेमी और प्रेमिका हैं पड़ोसी

मामला मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत का बताया जा रहा। क्षेत्र में प्रेमी जोड़े के विवाह की चर्चा जोरों पर है। ग्रामीणों के अनुसार प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे के पड़ोसी हैं। महिला की पहचान लीलावती देवी और प्रेमी की पहचान पंकज मांझी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार की रात महिला युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। इसकी सूचना महिला के घरवालों को भी दी गई।

और पढ़िए –Photos: पिता की मौत के बाद बेटे ने कराई मां की दूसरी शादी, यह बताई बड़ी वजह

---विज्ञापन---

गांव वालों ने महिला का प्रेमी के साथ करा दिया विवाह

जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे महिला के पति ने महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया। गांव वालों ने मामला बढ़ता देख पंचायत की। इसके बाद पंचायत में हुए निर्णय के अनुसार महिला का प्रेमी के साथ विवाह करा दिया गया। फिलहाल महिला अपने प्रेमी के घर पर ही है। गौरतलब है कि महिला का पति कलकत्ता में मजदूरी का काम करता है। महिला के एक वर्ष का बच्चा भी है। प्रेमी के अनुसार उसका महिला के साथ 2 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Jan 18, 2023 06:06 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola