नीरज त्रिपाठी (पटना)
Vijay Sinha BJP Leader Statement: बिहार के डीएनए पर सवाल उठाने वाले तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर बिहार बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बोला हमला साथ ही साथ लालू प्रसाद यादव के सपरिवार तिरुपति बालाजी दर्शन करने जाने मामले पर कटाक्ष करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सनातन का विरोध करने वाले नौटंकीबाज नेता आज भगवान के दर पर कैसे जा रहे हैं।
दरअसल बिहार के डीएनए पर सवाल उठाने वाले तेलंगाना के मुख्यमंत्री मामले पर बोलते हुए बिहार बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के द्वारा एक विशेष जाति के डीएनए पर कमेंट किया गया और वैसे मुख्यमंत्री से गलबहिया करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व्यग्र है तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री के बड़े भाई लालू प्रसाद यादव एक बड़े नौटंकीबाज है बड़े भाई और छोटे भाई के रहते देश में कोई भी बिहारी सम्मान प्राप्त नहीं कर सकता। समय रहते नीतीश कुमार और लालू यादव तेलंगाना के मुख्यमंत्री से माफी मंगवाने की पहल नहीं करेंगे तो बिहार की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी ।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
दर्शन करने पर कटाक्ष करते हुए कहा
लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार के साथ तिरुपति बालाजी दर्शन करने जाने मामले को लेकर कटाक्ष करते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा है कि घोटाला करने वाले कभी अपना जन्मदिन चार्टर्ड प्लेन पर मानते हैं तो कभी उत्सव मनाने पूरे परिवार के साथ चार्टर्ड प्लेन से तिरुपति जाते हैं आखिरकार यह पैसा कहां से आ रहा है इन्हें बताना चाहिए विजय सिन्हा ने लालू परिवार के तिरुपति दर्शन किए जाने मामले का स्वागत करते हुए कहा कि अगर नास्तिक आस्तिक बनता है तो इसमें क्या बुराई है।
हालांकि यह नास्तिक लोग बिहार के शिक्षा मंत्री के साथ विधायक फतेह बहादुर को भी अपने साथ चार्टर्ड प्लेन से तिरुपति बालाजी साथ ले जाते और उनको भी तिरुपति बालाजी के मंदिर में ले जाकर करोड़ों लोग के आस्था पर चोट करने की माफी तिरुपति बालाजी के मंदिर में पश्चाताप कर लेते एक और लालू यादव शिक्षा मंत्री और अपने विधायक से सनातन धर्म के खिलाफ बुलवाते हैं तो दूसरी ओर अपने पूरे परिवार के साथ भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने जाते हैं ।
सनातन धर्म के विरोध में बोलना
जिस तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का बेटा सनातन के विरोध में खराब शब्दों का इस्तेमाल करता है वहां भी चार्टर्ड विमान से तेजस्वी यादव केक खाने जाते हैं। अपना जन्मदिन चार्टर्ड प्लेन पर मानते हैं आखिरकार यह पैसे कहां से आते हैं। बिहार के खजाने को लूट गया और जब हिसाब मांगा जाता है तो इन लोगों को बीमारी आ जाती है।
विजय सिंह ने लालू यादव पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार की राजनीति को गंदा करने में लालू प्रसाद यादव की अहम भूमिका रही है लोगों की गाड़ी कमाई से यह पूरा परिवार चार्टर्ड प्लेन में कभी अपना बर्थडे मनाता है तो कभी बालाजी तिरुपति के दर्शन करने जाता है। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि पलटू राम के हालात यह हो गए हैं कि कभी कांग्रेस उन्हें लात मारती है फिर उन्हीं का पैर पड़कर उनके दल में शामिल हो गए हैं हालांकि देश की जनता अब जान गई है कि देश के नेतृत्व करता नरेंद्र मोदी जनता के हित के लिए ही बदस्तूर कार्य में लगे हुए हैं ।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines