हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

BJP नेता विजय कुमार सिन्हा ने लालू यादव पर साधा निशाना, कहा- जेल में रहकर खुलेआम अय्याशी करते थे

BJP leader Vijay Kumar Sinha targeted Lalu Prasad Yadav: बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने लालू यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव जेल में रहकर खुलेआम अय्याशी करते थे।

विज्ञापन

BJP leader Vijay Kumar Sinha targeted Lalu Prasad Yadav (सौरव कुमार): बीजेपी के दिग्गज नेता और नेता प्रतिपक्ष बिहार विजय सिन्हा ने लालू यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव जेल से ही बड़े नेताओं से फोन पर बात करते थे यह हम नहीं खुद लालू प्रसाद यादव ने इस बात का खुलासा किया है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जेल मैनुअल का खुलेआम धज्जियां उड़ाते थे। इसपर अब न्यायालय को स्वत: संज्ञान ले लेना चाहिए।

उन्होंने लालू प्रसाद यादव बड़ा आरोप लगाते हुए यहां तक कह दिए की लालू प्रसाद यादव जेल में रहकर खुलेआम अय्याशी करते थे। विजय सिंहा ने लालू प्रसाद यादव को राजनीति के सबसे कलंकित पुरुष तक कह दिया। सिंहा ने कहा कि लालू यादव ने जिन गरीबों के मसीहा बनकर आए थे उनके हक का खजाना लूटा है और अब इस श्री बाबू के बारे में बोल रहे थे कि जिन्होंने बिहार का नाम देश विदेश में बढ़ाकर रखे थे।

श्री बाबू के बहाने विजय सिंहा ने लालू पर साधा निशाना

बीजेपी नेता ने ने कहा कि श्री बाबू सभी जातियों को एक सूत्र में बांधकर चलते थे वह बिहार को अपना घर मानते थे लेकिन लालू प्रसाद यादव ने यह कहा कि उनका जन्मदिन उनके बिरादरी के लोग ही नहीं मनाते हैं। विजय सिंह ने कहा कि जी श्री बाबू के वंशजों की हत्या लालू प्रसाद यादव ने जात-पात में बताकर की उसे कोई भूल नहीं सकता है। उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव जैसे भ्रष्टाचारियों को सजा नहीं मिलेगी, तो ऐसे भ्रष्टाचारियों का मन और बढ़ेगा।

विज्ञापन

लालू यादव ने क्या कहा था?

दरअसल, बीते दिन लालू प्रसाद यादव ने पटना के सदाकत आश्रम में श्री बाबू की जयंती समारोह में शामिल हुए थे जहां पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बारे में बताते हुए कहा कि जेल से ही हमने सोनिया गांधी से बात करके अखिलेश प्रसाद सिंह को राज्यसभा का सदस्य बनवाया है। अब, लालू यादव के इसी बयान पर विपक्षी दल के नेता उनपर हमलावर हैं।

यह भी पढ़ेंः बिहार MLA की मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी, भड़के हिन्दू संगठनों का विरोध प्रदर्शन, बोले- माफी मांगें विधायक

विज्ञापन

फतेह बहादुर सिंह के बयान का भी किया विरोध

विजय कुमार सिन्हा ने राजद के विधायक फतेह बहादुर सिंह के मां दुर्गा को काल्पनिक बताने वाले बयान का भी विरोध किया है। उन्होंने कहा कि राजद की मानसिकता ही है तुष्टिकरण की राजनीति करना सनातन धर्म को बदनाम करना उनसे देश की और राज्य की जनता क्या अपेक्षा रख सकती है।

वहीं, आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा आनंद मोहन के गांव जा रहे हैं जिस पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि वो राज्य के मुख्यमंत्री है कही भी जा सकते हैं लेकीन अब बहुत देर हो चुका है। विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर बार बिहार का अपमान किया है रुलाने का काम किया है। जनादेश का अपमान कर के बिहार की भावनाओं को कुचला है। जिस जंगल राज को गुंडाराज के रूप में तब्दील किया है उन गुंडों को बचाने का खेल मत खेलिए, बिहार को बख्श दीजिए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola