(सौरभ कुमार, पटना)
Bihar News : बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले वीडियो पर पॉलिटिक्स शुरू हो गया। इसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से वीडियो जारी कर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। आरजेडी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सीएम नीतीश कुमार और राबड़ी देवी हाथ जोड़कर एक-दूसरे का अभिवादन करते दिखाई दे रहे हैं। इसके जवाब में नीतीश की पार्टी जेडीयू ने भी शनिवार को वीडियो जारी किए।
यह भी पढ़ें : ‘जब वे पैदा हुए तब खजाना लूटा था…चारे घोटाले का प्रोडक्ट…’, तेजस्वी यादव पर ये क्या बोल गए नीतीश के मंत्री
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने वीडियो जारी कर दावा किया कि यहां लालू परिवार से सीएम नीतीश कुमार सत्ता के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं। इसके बाद जेडीयू ने 4 वीडियो शेयर किए। पहले वीडियो में लालू यादव कह रहे हैं कि उन्होंने नीतीश कुमार को फोन किया था। दूसरे में साथ आने के लिए लालू यादव नीतीश कुमार का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
जेडीयू ने भी जारी किए वीडियो
तीसरे वीडियो में तेजस्वी यादव विधानसभा में नीतीश को उपमुख्यमंत्री बनाने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं और उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जो मौका दिया, उस पर वे खरा उतरेंगे। चौथे वीडियो में तेजस्वी यादव गांधी मैदान से कह रहे हैं कि वे धन्यवाद देते हैं कि नीतीश कुमार ने नियुक्त पत्र वितरित कर यह साबित कर दिया कि वे कहने वाले नहीं करने वाले नेता हैं।
यह भी पढ़ें : ‘गिड़गिड़ाए… दो-तीन बार कल्याण कर दिए…’ नीतीश के पलटने पर बोले तेजस्वी यादव
नीरज कुमार ने पूछा- क्या मां को कटघरे में खड़ा कर रहे तेजस्वी?
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरजेडी के वीडियो को लेकर पूछा कि इसका ऑडियो कहां है, जगदानंद सिंह बताएं। जेडीयू के वीडियो में ऑडियो है। आरजेडी राजनीति के शिष्टाचार और संस्कार को समाप्त करने की कोशिश कर रहा है। ये कैसी राजनीति का दौर है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार राबड़ी देवी को प्रणाम रहे हैं। राबड़ी देवी भी प्रणाम कर रही हैं। क्या तेजस्वी यादव अपनी मां को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। क्या जगदानंद सिंह, राबड़ी देवी को कटघरे में खड़े कर रहे हैं? इस वीडियो से वे क्या साबित करना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
3 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
7 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
20 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines