जीवेश तरुण
A Man Openly Threatened Woman Video Viral: ‘मार दे-बऊ रे… मार दे-बऊ ओकरा… ठीक न, ऐसै हमसे न बोलू….’ ये बात एक युवक दोनों हाथों में कारतूस लिए हुए बोल रहा है। युवक एक बुजुर्ग महिला को खुलेआम बीच सड़क पर धमकाते हुए बोल रहा है। इस समय सोशल मीडिया पर धमकी वाला ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये धमकी वाला वीडियो बिहार के बेगूसराय का है। आरोपी युवक जमीन को सेटलमेंट करने के लिए महिला को सड़कों पर घेरकर उसे धमकी दे रहा है। चलिए जानते हैं आखिर मामला क्या है?
खुलेआम सड़क पर महिला को धमकी
ये वायरल वीडियो बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा वार्ड नंबर 17 का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों हाथ में हथियार लेकर खुलेआम सड़क पर महिला को धमकी देने वाला आरोपी गांव का कुख्यात अपराधी है। जानकारी के अनुसार, किसी जमीन विवाद मामले को लेकर ये कुख्यात अपराधी सेटलमेंट करने के लिए आया था। अपराधी डर पैदा करके सेटलमेंट के लिए अपने साथ 2 कारतूस लेकर आया था। यहां वह खुलेआम दोनों हाथ में कारतूस लेकर महिलाओं को धमकी दे रहा था। वायरल वीडियो में अपराधी दो बार अलग-अलग महिलाओं को कारतूस दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है।
वीडियो बनाने वाले को भी दी धमकी
वहीं इस दौरान एक व्यक्ति इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। हालांकि, वीडियो के आखिर में अपराधी वीडियो बनाने वाले को धमकी देता दिख रहा है। उक्त व्यक्ति ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव को लेकर INDIA में दरार; तेजस्वी ने कहा इंडिया ब्लॉक सिर्फ लोकसभा के लिए बना था
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं इस मामले को मुफस्सिल थाना के पुलिस ने बताया कि उन्हें इस मामले का वीडियो मिला है। फिलहाल, पुलिस वीडियो के आधार पर अपराधी की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपराधियों के बीच पुलिस का डर
बरहाल जो भी हो, जिस तरीके से अपराधी बेगूसराय में खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं और दोनों हाथ में हथियार लेकर खुलेआम सड़कों पर महिला को जान से मारने की धमकी दी जा रही है, इससे साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस का इकबाल अपराधियों के बीच खत्म हो चुका है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
17 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
18 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines