Video: बिहार पुलिस ने टीईटी और सीटीईटी उम्मीदवारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें वीडियो

छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

विज्ञापन

बिहार: बिहार पुलिस ने बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों पर मंगलवार को जमकर लाठियां भांजी। वायरल वीडियो में पुलिस छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठीचार्ज करती नजर आ रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक छात्र पटना में राज्य सरकार द्वारा अपनी भर्ती की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दी। वायरल हो रहे वीडियो में छात्र गिरते-पड़ते भाग रहें हैं और पुलिस उन पर बल प्रयाेग कर तितर-बितर कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पटना में TET और CTET पास अभ्यर्थी सड़क पर आ गए थे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हो गए। जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हालात को काबू में करने के लिए पानी छोड़ने वाली वाटर कैनन को भी तैनात किया गया है।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार लंबे समय से से उन्हें सिर्फ केवल बहाली का आश्वासन दे रही है। बता दें इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने घोषणा की थी कि सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। पहले इसकी वैधता सात साल के लिए थी लेकिन अब यह 2011 से पूर्वव्यापी प्रभाव से जीवन भर के लिए वैध होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ