Video: बेटिकट यात्री की पिटाई का हुआ था वीडियो वायरल, अब पीटने वाले 2 TTE निलंबित
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

बिहार: समस्तीपुर में एक ट्रेन में दो टीटीई ने एक बेटिकट यात्री की लात-घुसों से जमकर पिटाई लगा दी थी। इसके बाद शुक्रवार से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब शनिवार को इस घटना में ताजा घटनाक्रम में रेलवे के पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) अधिकारियों ने दोनों टीटीई को निलंबित कर दिया गया।
समस्तीपुर में यात्री को पीटने वाले दोनों TTE हुए सस्पेंड#railway #viralvideo #Bihar pic.twitter.com/9LjI0Ma4uE
— News24 (@news24tvchannel) January 7, 2023
वीडियो लोकमान्य तिलक मुंबई-जयनगर पवन एक्सप्रेस (11061) की थी। इस ट्रेन में टीटीई गौतम कुमार और रमेश कुमार एक यात्री की पिटाई करते दिख रहे थे। जांच में पता चला कि यह घटना 2 जनवरी को घटित हुई थी। लेकिन शुक्रवार को इसकी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुई। जिसके बाद समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आलोक अग्रवाल ने मामले की जांच के आदेश दिए। जांच के बाद दोनों टीटीई पर कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक ट्रेन के आरक्षित स्लीपर कोच की एक बोगी में यह घटना हुई थी। टिकट चेकिंग के दौरान युवक ने टिकट नहीं दिखाया। फिर उसकी टीटीई से बहस हो गई। वीडियो में टीटीई ने ऊपर बर्थ पर बैठे यात्री को पैर से नीचे खींचा। फिर दोनों टीटीई ने उसकी पिटाई लगा दी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: