Patna To Tata Vandebharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पटना से जमशेदपुर के लिए 15 सितंबर को नई वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसी दिन पीएम मोदी वाराणसी से देवघर (गया, नवादा और किऊल) के बीच नई वंदेभारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री 15 सितंबर को कुल 6 वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें बिहार से चलने वाली तीन ट्रेनें शामिल हैं।
अगर प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को देखें तो रविवार और सोमवार को प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अगले दो दिनों में पीएम झारखंड, गुजरात एवं ओडिशा में तीन दिवसीय कार्यक्रमों के दौरान देश की पहली वंदे मेट्रो सबति एक दर्जन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाले वंदेभारत ट्रेन अब 20 कोच की हो जाएगी, जबकि भुज से अहमदाबाद के बीच वंदे मेट्रो का संचालन सोमवार से शुरू हो जाएगा। वहीं वाराणसी को आगरा और वैद्यनाथ धाम (देवघर) को भी जोड़ा जाएगा।
कहां से कहां तक चलेंगी वंदेभारत ट्रेन
1. पटना से जमशेदपुर (वाया बोकारो-कोडरमा)
2. वाराणसी से आगरा
3. वाराणसी से देवघर (गया, नवादा और किऊल)
4. भागलपुर से हावड़ा (वाया दुमका)
5. ब्रह्मपुर-टाटानगर
6. गया-हावड़ा
7. राउरकेला-हावड़ा
8. नागपुर-सिकंदराबाद
9. आगरा कैंट-बनारस (वाया टुंडला, इटावा, कानपुर, प्रयागराज)
10. रायपुर-विशाखापत्तनम
11. पुणे-हुबली
12. वाराणसी-नई दिल्ली (वाया प्रयागराज, लखनऊ)
ये भी पढ़ेंः वंदे भारत में बवाल, BJP कार्यकर्ता पर यूट्यूबर से छेड़छाड़ के आरोप
इनके अलावा प्रधानमंत्री सोमवार को भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन से तीर्थ स्थलों, पर्यटक स्थलों के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर बनेगी। साथ ही रेल यात्रियों का सफर आसान बनेगा।
पटना से टाटा का सफर; वंदेभारत का किराया
वाराणसी से देवघर के लिए जाने वाली वंदेभारत ट्रेन सुबह 6.20 मिनट पर खुलेगी और दोपहर के 1.40 बजे देवघर पहुंचेगी। यह ट्रेन दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते हुए सासाराम, गया, नवादा, किऊल, जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी चेयरकार के लिए यात्रियों को सामान्य किराया 1,355 रुपये जबकि एग्जीक्यूटिव चेयरकार के लिए 2,415 रुपये देने होंगे।
पटना से टाटानगर के लिए चलने वाली वंदेभारत में यात्रियों को एसी चेयरकार के लिए सामान्य किराया 1505 रुपये देना होगा, जबकि एग्जीक्यूटिव चेयरकार के लिए उन्हें 2570 रुपये सामान्य किराया देना होगा। यह ट्रेन पटना से दोपहर 2.15 बजे खुलेगी और रात के 9.30 बजे टाटा पहुंचेगी। दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेन का टाइम ट्रैवल सवा सात घंटे के आसपास का है।
गया से हावड़ा जाने वाली ट्रेन 3.15 बजे खुलेगी और यह रात के 9 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर में होगा।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
4 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
8 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
21 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines