Abhishek Kumar, Vaishali Crime: बिहार के वैशाली में आज सुबह अज्ञात अपराधी ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। यह हादसा बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र के रहीमापुर का है, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। युवक ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पहले ही थाने में लिखित आवेदन दिया था।
काम से वापस घर लौट रहा था युवक
मृतक की पहचान रहीमपुर के ऊंचा डीह निवासी पंकज कुमार (30) पुत्र बलिराम सिंह उर्फ बल्लम सिंह के रूप में हुई है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ब्रिटानिया के कंपनी से काम करके युवक अपने घर लौट रहा था इसी दौरान अपराधी ने बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमापुर पेट्रोल पंप के पास उसे गोलियों से भून दिया। इस हादसे से पहले मृतक को फोन पर धमकियां मिल रहीं थी। आरोपी आए दिन फोन कर कहता था कि जिस लड़की से शादी की बात चल रही है, उससे शादी मत करो नहीं तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें-Bihar: लोहारों ने दिया केंद्र को अल्टीमेटम, बोले- अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं दिया तो विरोध में पड़ेंगे वोट
आवेदन देकर सुरक्षा की लगाई थी गुहार
इस हादसे से पहले मृतक के पिता बलिराम सिंह ने बिदुपुर थाना में दो बार आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। मृतक के पिता ने बीते 24 मई और 12 अगस्त को बिदुपुर थाना में आवेदन पत्र दिया था और आरोप लगाया था कि 5 महीने पहले शादी हुई थी, उसके चार दिन पहले फोन कर शादी करने को लेकर मना किया गया था, लेकिन उसके बाद भी शादी हुई। शादी के बाद युवक ने ब्रिटानिया कंपनी में काम पकड़ा था। मृतक तीन भाई में सबसे बड़ा था और उसके पिता किराए पर वाहन चलाते हैं।
इस मामले में बिदुपुर थाना अध्यक्ष फेराज हुसैन ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
6 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
8 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
11 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
11 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
12 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
12 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines