Bihar Vaishali News (अभिषेक कुमार): बिहार के वैशाली में एक युवक अपनी शादी से नाराज होकर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकसुल्तानी बलवा कुंवारी गांव की है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
20 फरवरी को हुआ था तिलक
मृतक छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर मठिया निवासी अशोक भारती के 25 वर्षीय बेटे रवि कुमार भारती हैं, जो तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। जिनका 20 फरवरी को फलदान (तिलक) हुआ था और 24 फरवरी को छपरा जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शादी हिंदू रीतिरिवाजों से हुई थी। मृतक के पिता अशोक भारती ने कहा कि शादी से रवि कुमार भारती खुश नहीं थे, वो नाराज चल रहे थे। हालांकि, तिलक के बाद अचानक लड़के ने उस लड़की से शादी करने से मना कर दिया था। जिसके चलते लड़की वालों ने मांझी थाना पहुंचकर लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। तभी पुलिस ने लड़के पर शादी का दबाव बनाया।
गांव के लोगों के समझाने के बाद हुई शादी
गांव समाज के लोगों द्वारा समझाने-बुझाने पर लड़का शादी करने को तैयार हो गया। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। पूरा परिवार छपरा जिले के मांझी महमदपुर मठिया निवास पैतृक घर पर था, तभी रवि घर से यह बोलकर निकला था कि बैंक के जरूरी काम से हाजीपुर जा रहा है, लेकिन घर नहीं लौटा। तो उसे कॉल किया, तो उसका मोबाइल बंद आ रहा था।
इसके बाद हाजीपुर स्थित चकसुल्तानी बलवा कुंवारी घर आए तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। बाहर से आवाज देने पर जब कोई गतिविधि नहीं सुनाई दी, तो घर की छत के सहारे कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गए। बेड पर युवक का शव पड़ा हुआ मिला। नवविवाहिता लड़की समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
2 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
7 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
8 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
8 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines