हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Vaishali accident: बिहार में भीषण सड़क हादसा, पैदल जाते लोगों को ट्रक ने कुचला, 8 मासूमों की मौत

विज्ञापन

Vaishali accident: बिहार के वैशाली में बड़ा सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। जिले के वैशाली में रविवार की रात में एक ट्रक ने पैदल लोगों को कुचल दिया। सभी लोग किसी समारोह से भोज खाकर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 8 मासूम बच्चे हैं। इस हादसे में दस से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना बिहार के वैशाली जिले के देसरी क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है।

बता दें वैशाली में हुई भीषण सड़क दुर्घटना से मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम नीतीश ने निर्धारित मानक प्रकिया के अनुरूप परिजनों को अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें