सोशल मीडिया पर हुआ प्यार तो अमेरिका से बिहार पहुंची नैना, हनीमून से लौटते वक्त SSB ने किया गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के किशनगंज में 40 वर्षीय अमेरिकन महिला अपनी 11 साल की बेटी के साथ भारत आई ओर स्थानीय युवक से विवाह कर लिया। इसके बाद भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने स्थानीय युवक के साथ दोनों मां-बेटी को अरेस्ट कर लिया।

US woman get marriage in bihar

बिहार पुलिस की गिरफ्त में अमेरिकी मां-बेटी और भारतीय युवक

विज्ञापन

किशनगंज से अब्दुल करीम की रिपोर्ट

US Woman Get Marriage in Bihar: बिहार के किशनगंज जिले में पानीटंकी क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अमेरिकी महिला अपनी 11 साल की बेटी के साथ इसलिए भारत आ गई क्योंकि उसे सोशल मीडिया पर भारतीय युवक नीमा तमांग से प्यार हो गया। अमेरिका के न्यूयाॅर्क शहर में रहने वाली इस महिला का नाम नैना काला पौडेल है।

Advertisment

जानकारी के अनुसार नैना अपनी 11 साल की बेटी के साथ शादी करने 19 मार्च को पहले न्यूयाॅर्क से नई दिल्ली पहुंची। दिल्ली में 2 दिनों तक रुकने के बाद 21 मार्च बागडोगरी पहुंची। फिर यहां से नीमा तमांग के घर कालचीनी पहुंची। इसके बाद 13 अप्रैल को ग्रेस वैली चर्च भाटपाड़ा में तमांग के साथ विवाह कर लिया।

फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया

नैना ने नीमा के साथ विवाह करने के बाद अलीपुरद्वार जिले के हैमिल्टनगंज में एक दुकान से 10 हजार रूपए देकर नैना और उसकी बेटी यूनिस का फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया। इसके बाद 21 अप्रैल को हनीमून मनाने क लिए फर्जी आधार कार्ड के जरिए नेपाल पहुंचे। हनीमून मनाने के बाद 7 मई को वे भारत लौट रहे थे। इस दौरान सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने मां-बेटी दोनों को पकड़ लिया। इसके साथ ही जवानों ने नीमा को भी पकड़ लिया।

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार नैना के पास 2029 तक का वैध वीजा भी है। उसकी बेटी यूनिस का वीजा मार्च 2025 तक वैध है। एसएसबी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों मां-बेटी और नीमा तमांग को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जहां तीनों को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ