Upendra Kushwaha RLM Candidates: उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 4 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. 2 सीटों पर अभी प्रत्याशियों का ऐलान किया जाना है. बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में 6 विधानसभा सीटें मिली हैं. हालांकि वे महुआ विधानसभा सीट चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को दिए जाने से वे नाराज थे, लेकिन केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद वे महुआ सीट छोड़ने के लिए तैयार हो गए और दिल्ली से आकर उन्होंने 4 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया.
किस सीट से किसे दिया टिकट?
बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी उजियारपुर, मधुबनी, सासाराम, दिनारा, पारू, बाजपट्टी सीट से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रण में उतरेगी. पार्टी के प्रदेश महासचिव सुभाष चन्द्रवंशी ने बताया कि सासाराम विधानसभा सीट से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता को टिकट दिया गया है, वहीं दिनारा से आलोक कुमार सिंह, उजियारपुर से प्रशांत कुमार पंकज और मधुबनी से माधव आनंद को चुनावी रण में उतारा गया है. पारू और बाजपट्टी सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी.
यह भी पढ़ें: चिराग की महुआ सीट छोड़ने के लिए उपेंद्र कुशवाहा राजी? गृहमंत्री अमित शाह ने दिया ये ऑफर
महुआ सीट को लेकर थी नाराजगी
बता दें कि NDA महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा नाराज हो गए थे, क्योंकि उन्होंने महुआ विधानसभा सीट चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को दिए जाने पर आपत्ति जताई थी. मंगलवार रात को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन और ऋतुराज सिन्हा उन्हें मनाने के लिए बिहार आए थे, लेकिन सुबह 4 बजे तक चली मीटिंग में भी विवाद नहीं सुलझा.
यह भी पढ़ें: NDA महागठबंधन को करारा झटका, उपेंद्र कुशवाहा ने दिए टूट के संकेत, अमित शाह ने बुलाया था दिल्ली
गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात
अगले दिन बुधवार को केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह ने उपेंद्र कुशवाहा को दिल्ली तलब किया, जहां दोनों के बीच करीब 45 मिनट बातचीत हुई और फिर उपेंद्र कुशवाहा महुआ सीट को छोड़ने के लिए तैयार हो गए. मीटिंग के बाद बाहर आकर उन्होंने कहा कि विवाद कुछ नहीं था, कुछ मुद्दे थे, जिन पर क्लीयरेंस जरूरी थी. अब क्लीयरेंस मिल चुकी है तो सब कुछ स्पष्ट है. चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी है और इस बार फिर बिहार में NDA महागठबंधन की सरकार बनेगी.
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines