Upendra Kushwaha: बिहार में इन दिनों जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा चर्चा में बने हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कमजोर हुए हैं, उन्हें कमजोर किया जा रहा। उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि महागठबंधन में जाने से पहले राजद के साथ डील (Upendra Kushwaha हुआ है।
और पढ़िए –पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में उतरे उनके गुरु श्रीराम भद्राचार्य, जानिए क्या कहा
सीएम बोले- उनको बोलने के लिए छोड़ दीजिए
जब इस मामले पर नीतीश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम से कुछ मत पूछिए। छोड़ दीजिए, उनके जो मन में आए वह बोलते रहते हैं। उनको बोलने के लिए छोड़ दीजिए।
कुशवाहा बोले- नीतीश और हमारा दर्द एक
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और हमारा दर्द एक है, दूसरे लोग साथ कोई खड़ा नहीं। वहीं, इस दौरान उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि महागठबंधन में जाने से पहले राजद के साथ डील हुआ है। हालांकि उन्होंने डील क्या हुई थी, इसके बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर जयंती में मुझे निमंत्रण नहीं मिला। ऐसे में मैंने खुद आज कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
और पढ़िए –Jaipur News: नड्डा बोले- जरूरी नहीं आपको MLA का टिकट मिले, लेकिन नेता जरूर बन जाएंगे
कर्पूरी ठाकुर को विरासत को आगे बढ़ा रहे
उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के अभियान को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी पहले लालू यादव पर आई। फिर नीतीश कुमार पर आई और अब हम लोग साथ दें रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जब नीतीश कुमार कमजोर हुए मैं उनके साथ खड़ा रहा हूं। मैंने अपनी पार्टी को मर्जर करके उनको ताकत दिया। लेकिन इन दिनों नीतीश जी कमजोर हुए हैं। जदयू लगातार कमजोर हो रहा। इन दिनों मेरे ऊपर व्यक्तिगत प्रहार हो रहा।
नाराज चल रहे हैं कुशवाहा
माना जा रहा है कि हाल के दिनों में उपेंद्र कुशवाहा पार्टी से काफी नाराज चल रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों बयान दिया था कि वो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पिछले 2 साल से पवेलियन में बैठे हुए हैं। पार्टी उनका कोई भी उपयोग नहीं कर रही है। उपेंद्र कुशवाहा ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरित मानस वाले बयान का भी विरोध किया था। इसे वापस लेने और जनता से माफी की मांग की थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
5 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
10 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
10 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
10 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
17 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
20 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines