बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पारिवारिक राजनीति, बेटे दीपक के बाद अब बहू साक्षी को ‘एडजस्ट’ करने की तैयारी

Upendra Kushwaha Family Politics: उपेंद्र कुशवाहा बिहार की राजनीति में नए समीकरण सटे करने की कोशिश में हैं. इसके लिए पहले उन्होंने अपने बेटे दीपक प्रकाश को नीतीश कुमार की कैबिनेट में सेट किया और अब वे बहू साक्षी मिश्रा कुशवाहा को सेट करने की फिराक में हैं. पढ़ें पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट…

Deepak Prakash With Wife Sakshi Mishra

Deepak Prakash With Wife Sakshi Mishra

Upendra Kushwaha Family Politics: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अपनी पारिवारिक राजनीति को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. वे बिहार की सियासत में नए समीकरण सेट करने की कोशिश में हैं. बेटे दीपक को नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने के बाद पार्टी के 4 में से 3 विधायकों ने जहां बागी तेवर अपना लिए हैं, वहीं घटनाक्रमों का कुशवाहा पर कोई खास असर दिखता नहीं है.

विज्ञापन

अब खबर है कि वह अपनी बहू साक्षी मिश्रा कुशवाहा को भी सत्ता-संरचना में ‘एडजस्ट’ कराने की कोशिश में जुट गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, उपेंद्र कुशवाहा अपनी बहू साक्षी मिश्रा को राज्य नागरिक परिषद में उपाध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी कर रहे हैं. यह पद मधुबनी से विधायक बने माधव आनंद के कारण खाली हुआ है. बताया जा रहा है कि इस संबंध में साक्षी मिश्रा के नाम का प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी को भेज दिया गया है.

विज्ञापन

पहले भी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के पास था पद

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य नागरिक परिषद का गठन किया गया था, जिसके अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री होते हैं. परिषद में 2 उपाध्यक्ष बनाए गए थे, जिनमें से एक पद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद को मिला था. हालिया विधानसभा चुनाव में कुशवाहा ने माधव आनंद को मधुबनी सीट से उम्मीदवार बनाया था और चुनाव में उनकी जीत के बाद परिषद के उपाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया.

विज्ञापन

अब इसी खाली पद पर कुशवाहा अपनी बहू को नियुक्त कराने की कोशिश कर रहे हैं. पार्टी के बागी विधायक ने दावा किया है कि यह प्रस्ताव न सिर्फ तैयार किया गया, बल्कि औपचारिक रूप से BJP तक पहुंचा भी दिया गया है. गौरतलब है कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा इस समय गंभीर अंदरूनी संकट से गुजर रही है. पार्टी के 3 विधायकों ने नेतृत्व के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है और किसी भी वक्त बड़ी टूट की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

उपेंद्र कुशवाहा की कोशिशें बढ़ा सकती हैं असंतोष

ऐसे माहौल में परिवार के सदस्यों को लगातार राजनीतिक पदों पर सेट करने की कोशिशें पार्टी में असंतोष को और बढ़ा सकती हैं. अब देखना यह होगा कि उपेंद्र कुशवाहा की यह रणनीति उन्हें सत्ता के गलियारों में कितनी मजबूती दिलाती है या फिर पहले से जूझ रही पार्टी के लिए यह कदम और भारी साबित होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ