Upendra Kushwaha:जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शुक्रवार को दिल्ली एम्स में भर्ती थे। इस दौरान उनसे मिलने भाजपा की प्रदेश इकाई के नेता पहुंचे थे। शनिवार को मुख्यमंत्री से जब भाजपा नेताओं के कुशवाहा के करीब होने को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि उनके मन में क्या है, यह वही जानें।
उन्होंने यह भी कहा कि उनके भाजपा से नजदीकियों के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन यह तो सब जानते ही हैं कि वह पार्टी में आते-जाते रहे हैं।
सीएम ने तोड़ दिया था कुशवाहा का सपना
सीएम नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम के पद को लेकर कुशवाहा का सपना तोड़ दिया था। दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा वर्तमान में जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष है वे पिछले दो साल से इस पद पर है। पिछले दिनों रामचरितमानस पर उन्होंने बयान देते हुए कहा था कि वह तो दो साल से पेवेलियन में बैठै हुए है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट ये दावा कर रहे थे कि कुशवाहा को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है, लेकिन नीतीश कुमार ने स्वंय मीडिया के सामने आकर इन खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि डिप्टी सीएम का पद राष्ट्रीय जनता दल के पास है और इस पद को लेकर उनके पास न कोई प्रस्ताव है और न उनकी तरफ से कोई विचार। इसके बाद कुशवाहा चुप बैठ गए थे।
समाधान यात्रा के तहत गया पहुंचे थे सीएम
समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को गया जिले के बांके बाजार प्रखंड के बेला ग्राम में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बेला ग्राम पहुंचकर आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस इलाके में कुछ नहीं हो रहा था और आज इस इलाके का कितना विकास हो रहा है। किस प्रकार लोग खेती कर रहे हैं, खेती से हाेने वाली आमदनी को भी लोग बता रहे हैं, इसे देखकर मुझे काफी खुशी हो रही है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines