Upendra Kushwaha: पिछले कुछ दिनों बिहार की सियासी फिजाओं में एक शख्सियत चर्चा में है। उनका नाम है उपेंद्र कुशवाहा। अब उनको लेकर सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि उनको जब जाना हो, जितना जल्दी जाना हो, वो चले जाएं। उनको जब मौका मिलता है, वह चले जाते हैं।
नीतीश बोले- हम किस-किसको कितना आगे बढाएं
https://twitter.com/ANI/status/1618141473651949568?cxt=HHwWgIDQ1ZrG5fQsAAAA
सीएम नीतीश पटना के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए (Upendra Kushwaha) उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कहा कि जो स्वंय भाजपा के संपर्क में जाना चाहता है, वही यह सब खुद बोलते रहता है। इतना ही नहीं नीतीश ने कहा कि हम किस-किसको कितना आगे बढ़ाएं, कौन कहां चला गया। खैर, यह सब छोड़िए जाने दीजिए।
फालतु प्रचार में कुछ नहीं लगता
उन्होंने सुशील मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारी पार्टी कमजोर नहीं हो रही। बल्कि पहले से और मजबूत हुई है। बिहार में 75 लाख लोग हमारी पार्टी से इस बार जुड़े हैं। लोग ऐसे ही फालतू में प्रचार करते रहते हैं, कुछ लगता थोड़े ही ना।
नाराज चल रहे हैं कुशवाहा
माना जा रहा है कि हाल के दिनों में उपेंद्र कुशवाहा पार्टी से (Upendra Kushwaha) काफी नाराज चल रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों बयान दिया था कि वो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पिछले 2 साल से पवेलियन में बैठे हुए हैं। पार्टी उनका कोई भी उपयोग नहीं कर रही है। उपेंद्र कुशवाहा ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरित मानस वाले बयान का भी विरोध किया था। इसे वापस लेने और जनता से माफी की मांग की थी।
उपेंद्र कुशवाहा के नजदीकी ने इस्तीफा दिया
उपेंद्र कुशवाहा के नजदीकी और आरएलएसपी से उनके साथ जदयू में आए धीरज सिंह कुशवाहा ने महात्मा फुले समता परिषद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि एक साथ दो संगठन में नहीं रहा जा सकता है। उपेंद्र कुशवाहा के पिछले दिनों के बयान के बाद धीरज ने ये कदम उठाया। एक तरह से उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा का साथ छोड़ना माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 hr agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
14 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines