UP-Bihar Weather: उत्तर प्रदेश में कोहरे का अलर्ट; बिहार में 9 डिग्री तक लुढ़का तापमान, जानें मौसम का हाल

UP-Bihar Weather Update: दिसंबर का महीना शुरू होते ही उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड का कहर बरसना शुरू हो गया है। दोनों राज्यों का तापमान लगातार दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है।

UP-Bihar Weather Update (1)

UP-Bihar Weather Update: देश के कई राज्यों में ठंड कहर बरसा रही है, इस सूची में उत्तर प्रदेश और बिहार का नाम भी शामिल है। उत्तर प्रदेश के तापमान में दिन-ब-दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 3 दिसंबर के बाद कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया जा सकता है। वहीं, बिहार में तो ठंड कहर बरपा रही है। दिसंबर शुरू होते ही बिहार में कड़ाके की ठंड भी शुरू हो गई। बिहार का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 3 दिसंबर के बाद कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया जा सकता है। लेकिन फिलहाल 3, 4 और 5 दिसंबर तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, आने वाले 48 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि यूपी में 4 दिसंबर से सर्द हवाएं चलने के आसार हैं। इसके अलावा 2 से 3 दिन बाद मौसम में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड का स्तर बढ़ेगा।

विज्ञापन

9 डिग्री तक लुढ़का तापमान

बिहार के मौसम को लेकर विभाग ने बताया कि दिसंबर की शुरुआत में ही राज्य का तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके साथ ही विभाग ने बताया कि अभी तापमान में 3 डिग्री तक ही गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा, अगले कुछ दिनों तक राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। साथ ही, बिहार के कई जिलों में कुहासे का दायरा बढ़ेगा। पूरे उत्तर भारत में 120 नॉट की जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। इसके प्रभाव से बिहार में पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने वाली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ